अदनान सामी का नया गाना ‘लिपस्टिक’ रिलीज, राजस्थानी फोक और क्लब बीट्स का दिखा शानदार फ्यूजन

नई दिल्ली. मशहूर सिंगर और कंपोजर अदनान सामी अपने नए गाने ‘लिपस्टिक’ को लेकर चर्चा में हैं. उनका यह नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ ही फैंस के बीच इसे लेकर अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.’लिपस्टिक’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि खुद को अपनाने और पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने आने का मैसेज देता है. गाने का थीम सेल्फ-लव और कॉन्फिडेंस पर आधारित है, जो खासतौर पर लोगों को अपनी पहचान पर गर्व करना सिखाता है. इस गाने की खास बात इसका म्यूजिक है. इसमें राजस्थान के लोक संगीत की झलक देखने को मिलती है, जिसे मॉडर्न क्लब बीट्स के साथ मिक्स किया गया है. यही फ्यूजन इसे बाकी गानों से अलग बनाता है. देसी और वेस्टर्न टच का यह कॉम्बिनेशन सुनने में काफी फ्रेश लगता है. गाने के बोल भी काफी दमदार हैं. इसमें समाज की उन पुरानी सोच पर निशाना साधा गया है, जो खासकर महिलाओं की आजादी और उनकी पसंद को लेकर रोक-टोक लगाती रही हैं. गाना इस सोच को तोड़ते हुए खुद को खुलकर जीने का संदेश देता है.’लिपस्टिक’ में ‘नजर उतार ले’ जैसी लाइन का इस्तेमाल भी किया गया है, जो भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई भावना को दिखाता है. यह लाइन गाने में एक देसी कनेक्शन जोड़ती है और साथ ही नकारात्मकता से दूर रहने का सिंबल भी बनती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



