Entertainment

ईडी के तेवर से घबराईं जैकलीन फर्नांडिस? सुकेश केस में ‘सरकारी गवाह’ बनने वाली अर्जी ली वापस, बढ़ी मुसीबत

Last Updated:May 13, 2026, 16:08 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की अपनी अर्जी वापस ले ली है. ईडी (ED) ने इस अर्जी का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें क्राइम का एक्टिव पार्टनर बताया था. जांच एजेंसी के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस ठगी के पैसों से मिले महंगे तोहफे लेती रही हैं. जैकलीन फर्नांडिस ने हमेशा इन आरोपों को नकारा है. कानूनी विवादों के बावजूद, वह अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. वह जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी और फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा वह पुराना मनी लॉन्ड्रिंग केस है. ताजा खबर यह है कि जैकलीन ने इस मामले में सरकारी गवाह बनने के लिए जो अर्जी कोर्ट में दी थी, उसे अब उन्होंने चुपचाप वापस ले लिया है. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

दरअसल, पिछले महीने ही जैकलीन ने अदालत से गुहार लगाई थी कि उन्हें इस पूरे मामले में गवाह बनने की इजाजत दी जाए. लेकिन मंगलवार 12 जून को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अचानक माहौल बदल गया और एक्ट्रेस के वकील ने उनकी यह याचिका वापस लेने का फैसला किया, जिससे कानूनी गलियारों में हलचल बढ़ गई है. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

शुरुआत में जब जैकलीन ने गवाह बनने की इच्छा जताई थी, तब ईडी ने इसका कड़ा विरोध किया था. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 इंग्लिश’ की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसी का साफ कहना था कि एक्ट्रेस सिर्फ एक गवाह नहीं हैं, बल्कि इस मनी लॉन्ड्रिंग के खेल में उनकी सक्रिय भूमिका रही है. ईडी के मुताबिक, वह इस अपराध से होने वाली कमाई की बड़ी हिस्सेदार रही हैं.<br />(फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

Add as Preferred Source on Google

ईडी ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर जैकलीन को गवाह बनने दिया गया, तो यह कानून और न्याय के साथ एक मजाक जैसा होगा. जांच एजेंसी की दलील थी कि गवाह बनने से जैकलीन के कथित अपराध की गंभीरता कम हो जाएगी, जबकि वह पीएमएलए कानून के तहत इस पूरे मामले में एक मुख्य आरोपी के तौर पर देखी जा रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

अगर इस केस की जड़ में जाएं, तो यह पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ रुपये की रंगदारी से जुड़ा है. सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स जैसे हाई-प्रोफाइल लोगों को करोड़ों का चूना लगाया. इसी केस की जांच के दौरान जैकलीन का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती चली गईं. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

ईडी का दावा है कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपये के बेहद महंगे तोहफे दिए थे, जो ठगी के पैसों से खरीदे गए थे. हालांकि, जैकलीन हमेशा से इन आरोपों को खारिज करती आई हैं. उनका कहना है कि उन्हें तोहफों के पीछे के काले सच की कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

इन कानूनी उलझनों के बीच जैकलीन अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं. वह एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. पिछले साल भी उन्होंने रेड कार्पेट पर भारत को रीप्रेजेंट किया था और इस साल भी वह अपने फैशन और स्टाइल से इंटरनेशनल मंच पर छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

जैकलीन के फिल्मी करियर की बात करें, तो वे जल्द ही अक्षय कुमार की बड़ी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में 30 से ज्यादा सितारे एक साथ कॉमेडी का तड़का लगाएंगे. हालांकि कोर्ट-कचहरी के मामले अभी खत्म नहीं हुए हैं, पर जैकलीन अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@jacquelienefernandez)

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj