कम पानी में लाखों की कमाई, मोरिंगा बनी राजस्थान किसानों की नई ताकत, किसान ऐसे छाप रहे नोट

होमवीडियोकृषि
कम पानी में लाखों की कमाई, मोरिंगा बनी राजस्थान किसानों की नई ताकत
कम पानी में लाखों की कमाई, मोरिंगा बनी राजस्थान किसानों की नई ताकत
Moringa cultivation: जयपुर सहित राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में किसान अब कम पानी और कम लागत वाली फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जिनमें मोरिंगा (सहजन) प्रमुख है. मोरिंगा की मांग पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है और अब यह केवल सब्जी तक सीमित नहीं रहकर हेल्थ, आयुर्वेद और ब्यूटी इंडस्ट्री में भी उपयोग हो रहा है. इसकी पत्तियों से तैयार पाउडर की बाजार में भारी मांग है, जिसे साल में तीन बार तक बेचा जा सकता है, जबकि फलियां और फूल केवल एक बार मिलते हैं. जयपुर के चोमू क्षेत्र के किसान डॉ. बीसी जाट के अनुसार, मोरिंगा की खेती कम पानी में भी सफलतापूर्वक की जा सकती है और इससे लाखों की आय संभव है. पत्तियों को सुखाकर आसानी से प्राकृतिक पाउडर बनाया जाता है, जिसमें किसी रसायन की जरूरत नहीं होती. बढ़ती मांग के कारण यह फसल किसानों के लिए लाभदायक विकल्प बन रही है




