Health

हार्ट से लेकर ब्रेन तक… आगरा के इन हॉस्पिटल्स में मिलती हैं आधुनिक सुविधाएं, लोगों को है सबसे ज्यादा भरोसा

Last Updated:May 16, 2026, 21:48 IST

आगरा में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार आधुनिक होती जा रही हैं. शहर में कई ऐसे अस्पताल मौजूद हैं, जो बेहतर इलाज, आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की वजह से लोगों के बीच खास पहचान बना चुके हैं. हार्ट, ब्रेन, आईवीएफ और इमरजेंसी सेवाओं से लेकर सामान्य उपचार तक, ये अस्पताल मरीजों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं.

आगरा के आवास विकास क्षेत्र में स्थित जे. जे. हॉस्पिटल काफी पुराना और प्रसिद्ध अस्पताल माना जाता है. आसपास के कई लोग यहां अपना इलाज कराने पहुंचते हैं. यह अस्पताल कम बजट में बेहतर उपचार देने के लिए जाना जाता है. छोटे-मोटे इलाज और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं यहां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. स्थानीय लोगों की नजर में यह अस्पताल किफायती होने के साथ-साथ बेहतर इलाज के लिए भी जाना जाता है.

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में स्थित रेनबो हॉस्पिटल एक पुराना और विश्वसनीय अस्पताल माना जाता है. यहां विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं. यह अस्पताल विशेष रूप से आधुनिक आईवीएफ तकनीक के लिए जाना जाता है. लंबे समय से संतान सुख से वंचित दंपतियों के इलाज के लिए यहां आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उपचार किया जाता है. इसके अलावा नई प्रजनन तकनीकों की मदद से भी मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

आगरा के आईएसबीटी के सामने स्थित असोपा हॉस्पिटल एक काफी पुराना और प्रसिद्ध अस्पताल माना जाता है. इस अस्पताल की स्थापना प्रो. एच. एस. असोपा ने की थी. तब से यह लगातार मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता आ रहा है. यहां कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की कोशिश की जाती है. हालांकि, आगरा में नए अस्पताल खुलने के बाद इसकी लोकप्रियता पहले की तुलना में कुछ कम हुई है, लेकिन आज भी कई लोग इस अस्पताल पर भरोसा करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

आगरा के दिल्ली गेट के पास स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल अपने बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है. यहां क्रिटिकल मरीजों को तुरंत भर्ती कर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. एमरजेंसी मामलों को संभालने में भी इस अस्पताल के चिकित्सकों को अनुभवी माना जाता है. खासतौर पर हृदय और ब्रेन से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं के लिए यह अस्पताल काफी प्रसिद्ध है.

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में स्थित शांति वेद हॉस्पिटल एक नया और आधुनिक अस्पताल माना जाता है. बताया जाता है कि यहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस कई आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से विभिन्न प्रकार के इलाज किए जाते हैं. यहां जटिल मामलों को भी संभालने की सुविधा मौजूद है. साथ ही, कई विशेषज्ञ चिकित्सक दूर-दूर से यहां मरीजों को देखने के लिए विजिट पर आते हैं.

आगरा में प्रभा हॉस्पिटल की दो शाखाएं हैं. इसकी एक शाखा सिकंदरा और दूसरी ट्रांस यमुना क्षेत्र में स्थित है. यह अस्पताल आधुनिक इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है. यहां मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए यह अस्पताल एक अच्छा विकल्प माना जाता है, जहां अपेक्षाकृत कम खर्च में डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

आगरा के दीवानी चौराहे के सामने स्थित लॉट्स हॉस्पिटल कई वर्षों से संचालित हो रहा है. यहां विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है. यह अस्पताल विशेष रूप से हृदय रोगियों के इलाज के लिए जाना जाता है. यहां हार्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं. साथ ही, मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक मशीनों का भी उपयोग किया जाता है.

आगरा के सिविल लाइन इलाके में स्थित राम रघु हॉस्पिटल अपनी आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है. यहां दिमाग से संबंधित कई गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है. इस अस्पताल में अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करते हैं. नई तकनीकों और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह अस्पताल लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj