जयपुर में बुक फेयर I jaipur news I rajasthan news

Last Updated:June 17, 2026, 19:40 IST
Book Fair In Jaipur: जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चल रहे राजस्थान बुक फेस्टिवल में हजारों किताबें 25% से 75% तक की छूट पर उपलब्ध हैं. साहित्य, इतिहास, बिजनेस, बायोग्राफी से लेकर बच्चों की खास किताबों तक का विशाल संग्रह पाठकों को आकर्षित कर रहा है. फ्री एंट्री और सस्ती कीमतों के चलते फेस्टिवल में हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
जयपुर. शहर में युवाओं और बच्चों के लिए लगातार बुक फेयरों का आयोजन चलता रहता हैं, यहां एक ही जगह लोग हजारों किताबों का संग्रह खरीद सकते है. लगातार जयपुर के युवाओं में बुक्स की डिमांड को देखते हुए पूरे सालभर जयपुर के जवाहर कला केंद्र में सबसे ज्यादा बुक फेयरों का आयोजन होता हैं. ऐसे ही अभी यहां राजस्थान बुक फेस्टिवल का आयोजन चल रहा हैं, जहां लोग बेहतरीन किताबें भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. राजस्थान बुक फेस्टिवल में हजारों की किताबों का संग्रह हैं, जिसमें अलग-अलग कैटिगरी के हिसाब से बिल्कुल सस्ती कीमत में लोग बुक्स खरीद सकते हैं. बुक फेस्टिवल में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी खास किताबों का संग्रह हैं, जो बाजारों में आसानी से हर जगह नहीं मिलता. इसी कारण से हर बार राजस्थान बुक फेस्टिवल में लोग बुक्स खरीदने के लिए यहां दूर-दूर से पहुंचते हैं. बुक फेस्टिवल में अलग-अलग भाषाओं और केटेगरी में किताबें उपलब्ध है जिनमें खासतौर पर महान हस्तियों की जीवनियों को लोग सबसे ज्यादा पंसद करते हैं.
बुक फेस्टिवल में मौजूद हैं इन विषयों की बेहतरीन किताबेंलोकल-18 ने राजस्थान बुक फेस्टिवल में पहुंच कर यहां बुक फेस्टिवल के आयोजनकर्ता से बात की तो चंद्र मोहन बताते हैं कि फेस्टिवल में युवाओं के लिए खासतौर पर साहित्य, दर्शन, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल,हिंदी साहित्य, फिक्सन, नॉन फिक्शन, बिज़नस, मैनेजमेंट, बायोग्राफी और हेल्थकेयर जैसी सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध हैं. इसके अलावा दुनिया के हर क्षेत्र में होने वाली घटनाएं हो या हर क्षेत्र के दिग्गज लेखकों और पब्लिशर्स की बेहतरीन किताबें हैं जो बेस्ट सेलर रही हैं. जिनकी लोगों में जमकर डिमांड रहती हैं बुक फेयर में अभी सबसे ज्यादा बच्चों और युवाओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही हैं, क्योंकि ऐसे काफी युवा हैं जो पूरे सालभर किताबे खरीदते हैं. साथ ही बुक फेयर में युवाओं के अलावा बच्चों के लिए ऐसी खास बुक्स हैं जिन्हें पढ़ने के बाद बच्चों में किताबों के प्रति और रूचि बढ़े, इसलिए लोग अपने बच्चों के साथ यहां भारी संख्या में किताबें खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. अब तक फेयर में लोगों ने लाखों की किताबों की खरीदारी की और लगातार यहां खरीदारी के लिए पहुंच रहें हैं.
बेहतरीन डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं यहां बुक्स राजस्थान बुक फेस्टिवल की सबसे खास बात यह हैं की फेयर में बुक्स लवर्स बाजारों की कीमत से यहां बिल्कुल कम कीमत में हर प्रकार की किताबें खरीद सकते हैं. बुक फेयर में लोग दो कैटेगरी के हिसाब से बुक्स खरीद सकते हैं, जिसमें एक तो सामान्य रूप से किसी किताब को पंसद के हिसाब से जिन पर 25% से लेकर 75% तक डिस्काउंट हैं. इसके अलावा अगर 2-3 किताबें या उससे भी ज्यादा किताबें एक साथ खरीदना चाहते हैं तो उन्हें किलों के हिसाब से खरीद सकते हैं. जिनके लिए यहां विशेष केटेगरी बनी हुई हैं. फेयर में हिंदी में ओशो, मुंशी प्रेमचंद, आचार्य चतुरसेन, अमृता प्रीतम, सुरेन्द्र पाठक जैसे प्रसिद्ध लेखकों की सैकड़ों किताबें है. जिन्हें लोग यहां बिल्कुल सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं. राजस्थान बुक फेयर में लोगों की एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई हैं.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Rajasthan



