मेटा वन सब्सक्रिप्शन: वॉट्सऐप में जल्द आएगा नया पेड प्लान, मिलेंगे कई एक्सक्लूसिव फीचर्स

Last Updated:June 13, 2026, 08:22 IST
वॉट्सऐप में जल्द Meta One सब्सक्रिप्शन प्लान्स की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ही प्लान में WhatsApp Plus, Facebook, Instagram और Meta AI के प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. जानिए कीमत, फीचर्स और पूरी जानकारी.
ख़बरें फटाफट
एक प्लान में Facebook, Instagram और WhatsApp के प्रीमियम फायदे!
मेटा अपने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने फेसबुक प्लस, इंस्टाग्राम प्लस और वॉट्सऐप प्लस जैसे पेड प्लान्स की टेस्टिंग शुरू की थी. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वॉट्सऐप में जल्द मेटा वन सब्सक्रिप्शन सपोर्ट जोड़ा जा सकता है, जिससे यूजर्स एक ही प्लान के जरिए मेटा के कई प्रीमियम फीचर्स का फायदा उठा सकेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.23.10 में मेटा वन से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं. इससे पता चलता है कि आने वाले समय में यूजर्स वॉट्सऐप ऐप के अंदर ही मेटा वन प्लान खरीद और मैनेज कर सकेंगे. फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
लीक जानकारी के मुताबिक मेटा वन के दो प्लान लॉन्च किए जा सकते हैं – मेटा वन प्लस और मेटा वन Premium. मेटा वन प्लस की कीमत लगभग 6.99 यूरो (करीब 700 रुपये) प्रति महीने हो सकती है. इस प्लान में वॉट्सऐप प्लस के फीचर्स के साथ बेहतर इमेज और वीडियो जनरेशन टूल्स मिलने की उम्मीद है.
कितनी हो सकती है कीमत?वहीं मेटा वन प्रीमियम की कीमत लगभग 20.99 यूरो (करीब 2,200 रुपये) प्रति माह बताई जा रही है. इस प्लान में मेटा वन प्लस के सभी फीचर्स के अलावा ज्यादा AI लिमिट, एडवांस्ड AI रीजनिंग, और ज्यादा इमेज और वीडियो जनरेशन सुविधाएं मिल सकती हैं. कुछ यूजर्स को एक महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा सकता है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वॉट्सऐप प्लस के तहत यूजर्स को नए ऐप थीम्स, कस्टम रिंगटोन्स, अडिशनल पिन किए गए चैट्स, बेहतर लिस्ट कस्टमाइजेशन और प्रीमियम स्टिकर्स जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा मेटा AI का ज्यादा एडवांस्ड इस्तेमाल भी संभव हो सकता है.
हालांकि, फिलहाल ये सभी जानकारी लीक और बीटा वर्जन पर आधारित है. मेटा ने अभी तक इन प्लान्स की लॉन्च डेट या आधिकारिक कीमतों की पुष्टि नहीं की है. लेकिन अगर यह फीचर लॉन्च होता है, तो वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन में कई प्रीमियम सुविधाएं मिल सकती हैं.
About the AuthorAfreen Afaq
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



