Health

इन 7 चीजों को बिना पानी में भिगोए ना खाएं, दोगुने बढ़ जाते हैं इनके फायदे, जानें सेवन का सही तरीका

Foods You Should Never Eat Without Soaking: कई खाद्य पदार्थों को पानी में भिगोकर खाने की सलाह हमेशा एक्सपर्ट देते हैं. अनाज, नट्स, फलियां, दालें आदि को भिगोकर खाने से इनके फायदे दोगुने रूप से बढ़ जाते हैं. इनमें मौजूद पोषक तत्वों का एब्जॉर्प्शन भी बढ़ जाता है. कुछ चीजों में एंटी-न्यूट्रिएंट्स यौगिक होते हैं, जो पोषक तत्वों के एब्जॉर्प्शन में रुकावट डालने का काम करते हैं. ऐसे में आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप पानी में भिगोकर खाएंतो तो आपको इसका दोगुना लाभ होगा.

फूड्स जिन्हें भिगोकर खाना होता है अधिक फायदेमंद

बादाम खाएं भिगोकर- बादाम एक बेहद ही हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में शामिल है. अक्सर एक्सपर्ट बादाम को पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि भिगोने के बाद ये और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आसानी से पचते हैं. बादाम को भिगोने के बाद इसका छिलका नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें टैनिन नामक तत्व होता है. ये टैनिन पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है. रातभर जब आप बादाम को पानी में भिगो कर रखते हैं, तो छिलका आसानी से उतर जाता है. भिगोए हुए बादाम को पचाना आसान होता है. सुबह खाली पेट आप भिगोए हुए बादाम खा सकते हैं.

चिया सीड्स खाएं भिगोकर- इसे भी आप भिगोकर खाएंगे तो अधिक फायदा पहुंचाएगा. कम से कम 10-15 मिनट के लिए चिया सीड्स को आप पानी या दूध में भिगोकर खाएं. इसमें ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं. जब आप इसे पानी में भिगोते हैं तो ये पानी सोख लेते हैं, जिसके बाद एक जेल जैसा टेक्सचर बनता है. भिगोकर चिया सीड्स के सेवन से ये जल्दी पचते हैं. शरीर में पोषक तत्वों को बेहतर ढंग से एब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं.

काला चना खाएं भिगोकर- काला चना शरीर को भरपूर एनर्जी देता है. आप काले चने को बिना भिगोए सेवन नहीं कर सकते. जब आप बिना भिगोए ही इसे पकाते हैं तो ये काफी समय लेगा पकने में और खाने से भारी लग सकता है. भिगोने के बाद ये आसानी से सॉफ्ट हो सकता है. इसमें मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा कम हो जाती है. काला चने के सेवन से आपको गैस, अपच की परेशानी दूर हो सकती है.

राजमा खाएं भिगोकर- राजमा भी कुकर में कुछ लोग पानी में डालकर पहले सीटी लगाते हैं, ताकि वो पक जाए और पकाना भी आसान हो जाए. बेहतर है कि आप रात में ही इसे पानी में भिगोकर रख दें. पानी में राजमा को करीब 8 घंटे तो भिगोकर छोड़ देाना चाहिए, तभी ये अच्छी तरह से पकते हैं. इसमें लेक्टिन नाम का यौगिक होता है, जो कच्चे या अधपके रूप में होने से सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. काला चना शरीर को भरपूर ताकत, एनर्जी, आयरन देता है. पेट भी हेल्दी रहता है.

सोयाबीन खाएं भिगोकर- सोयाबीन में ट्रिप्सिन इनहिबिटर और फाइटेट जैसे मौजूद तत्व पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं. जब आप सोयाबीन को भिगोते हैं, इसे अच्छी तरह से पका कर खाते हैं तो इनका प्रभाव कम हो जाता है. सोयाबीन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो मसल्स के लिए हेल्दी होता है. ये आसानी से पचता है.

मेथी दाना खाएं भिगोकर- डायबिटीज रोगियों को मेथी के दानों को भिगोकर खाना चाहिए. भिगोए हुए पानी को पीकर और दानों को चबाकर खाना चाहिए. इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. भिगोने से मेथी दाने सॉफ्ट भी हो जाते हैं और तीखापन थोड़ा कम हो जाता है. शरीर में जाकर ये आसानी से पच जाते हैं.

किशमिश खाएं भिगोकर- जब आप किशमिश को भिगोते हैं तो इसमें पानी जाने से ये बेहद सॉफ्ट हो जाती है. कई लोगों को इसे पचाने में आसानी होती है. भिगोई हुई किशमिश खाने से पाचन तंत्र बेहतर बना रहता है. शरीर को ऊर्जा मिलती है.

भिगोकर खाने के फायदे?

जब आप फलियां, अनाज, नट्स को भिगोकर खाते हैं तो ये आसानी से पचते हैं.कुछ एंटी-न्यूट्रिएंट्स की मात्रा भी अनाजों, नटस् को भिगोने से कम हो सकती है.बीज, नट्स पानी में भिगोने से आसानी से मुलायम होकर जल्दी पक जाते हैं.इनमें मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर हो सकता है.भिगोकर खाने से अपच, गैस, पेट फूलने की समस्याएं कम हो सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj