Business

Multibagger Stock: सिर्फ 6 महीनों में 1 लाख के बना दिए 3 लाख, पैसा छापने वाली मशीन बना यह डिफेंस शेयर

Last Updated:May 23, 2026, 18:21 IST

Multibagger Stock: एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर ने पिछले कारोबारी सत्र में अपने ऑल-टाइम हाई (All-Time High) को छूआ. कंपनी को मिले एक बहुत बड़े इंटरनेशनल ऑर्डर मिलने की खबर मिलते ही खरीदारों की भीड़ इस शेयर पर टूट पड़ी.

ख़बरें फटाफट

सिर्फ 6 महीनों में ₹1 लाख के बना दिए 3 लाख, पैसा छापने वाली मशीन बना यह शेयर Zoomपिछले तीन सत्रों से भी इस मल्‍टीबैगर शेयर में जोरदार तेजी है. (Photo : AI)

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में पैसा लगाने वाला हर आदमी चमत्कारी रिटर्न की उम्मीद करता है. लेकिन, हर शेयर यह उम्‍मीद पूरी नहीं कर सकता. लेकिन, कुछ स्‍टॉक्‍स निवेशक के मल्‍टीबैगर रिटर्न पाने की चाहत को पूरा भी कर देते हैं. इन्‍वेस्‍टर्स के सपनों को करने वाला ऐसा ही एक मल्‍टीबैगर स्‍टॉक है एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Technologies) . इस स्‍टॉक ने दलाल स्ट्रीट पर ऐसा गदर मचाया है कि यह असल मायने में ‘पैसा छापने वाली मशीन’ बन गया है. रक्षा क्षेत्र (Defense Sector) में आई तेजी के पंखों पर सवार होकर यह मल्टीबैगर स्टॉक अब एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहा है. पिछले छह महीनों में ही एमटीएआर शेयर ने निवेशकों का पैसा तीन गुा कर दिया है.

एमटीएआर टेक्नोलॉजीज के शेयर ने पिछले कारोबारी सत्र में अपने ऑल-टाइम हाई (All-Time High) को छूआ. कंपनी को मिले एक बहुत बड़े इंटरनेशनल ऑर्डर मिलने की खबर मिलते ही खरीदारों की भीड़ इस शेयर पर टूट पड़ी. इंट्राडे कारोबार के दौरान यह स्टॉक 6.32 फीसदी की जोरदार छलांग लगाकर ₹8,449.50 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि, ऊंचे स्तरों पर निवेशकों द्वारा की गई भारी मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते शेयर यह अंत में 0.62 फीसदी के हल्के उछाल के साथ ₹7,997 पर बंद हुआ.

6 महीने में 213 फीसदी रिटर्न

एटीएआर शेयर ने पिछले छह महीनों में ही निवेशकों को 213 फीसदी मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. 6 महीने पहले इसकी कीमत 2551.60 रुपये थी जो आज बढ़कर 7997 हो चुकी है. अगर किसी निवेशक ने छह महीने पहले इस मल्‍टीबैगर शेयर में एक लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके निवेश की वैल्‍यू बढ़कर 2.13 लाख रुपये हो गई होती. एक साल में इस शेयर की कीमत में 380 फीसदी इजाफा हुआ है. बीते महज तीन कारोबारी सत्रों में यह 22 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है.

पॉजिटिव गाइडेंस से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

कंपनी ने FY27 के लिए ग्रोथ का बहुत अच्छा गाइडेंस दिया है. कंपनी ने कहा है कि इस वित्त वर्ष में रेवेन्यू ग्रोथ 80 फीसदी रह सकती है. पहले कंपनी ने इस वित्त वर्ष में रेवेन्यू ग्रोथ 50 फीसदी रहने का अनुमान जताया था. कंपनी को इस वित्त वर्ष के दौरान कई बड़े ऑर्डर मिलने की भी उम्मीद है. कंपनी को इस वित्त वर्ष के अंत तक ऑर्डर बुक 5000 करोड़ रुपये पहुंच जाने की उम्मीद है. अभी यह 2,582 करोड़ रुपये है.

कंपनी का सिर्फ भविष्य ही नहीं, बल्कि मौजूदा आंकड़े भी बेहद दमदार हैं. मार्च तिमाही (Q4 Results) के नतीजों में कंपनी ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाई है. एक साल पहले जो नेट प्रॉफिट महज ₹14 करोड़ था, वह अब बढ़कर सीधे ₹44 करोड़ हो चुका है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj