Rajasthan

सिर्फ शनिवार को सजता है जयपुर का ओपन मॉल, 50 रुपये में मिल जाता है जरूरत का हर सामान, 40 साल से कायम है जादू

Last Updated:June 19, 2026, 18:44 IST

Saturday Market In Jaipur: जयपुर के हवामहल क्षेत्र में चांदी की टकसाल के पास लगने वाला 40 साल पुराना शनिवार बाजार सस्ती खरीदारी के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. सप्ताह में सिर्फ एक दिन लगने वाले इस बाजार में 400 से 500 दुकानें सजती हैं, जहां 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में कपड़े, जूते, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपयोग का हर सामान आसानी से मिल जाता है. यही वजह है कि यहां आम लोगों के साथ-साथ VIP और छोटे दुकानदार भी बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंचते हैं.

जयपुर. गुलाबी नगरी अपने चारदीवारी बाजार के लिए दुनियाभर में सबसे प्रसिद्ध हैं, जहां हजारों दुकानें और छोटी-छोटी मंडियों और मार्केट से जयपुर गुलजार रहता हैं. इन बाजारों के साथ ही जयपुर में ऐसे कई बाजार लगते हैं जो सिर्फ सप्ताह में एक ही दिन लगते हैं जहां सस्ती खरीदारी करने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ती हैं. ऐसे ही जयपुर के हवामहल बाजार के चांदी की टकसाल के पास लगने वाला शनिवार बाजार जो जयपुर के खुले और हटवाड़ा मार्केट में सबसे प्रसिद्ध बाजार हैं. यह बाजार 40 सालों से सप्ताह में सिर्फ शनिवार को लगता हैं, जहां आम लोगों से लेकर वीआईपी लोग भी खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं. इस मार्केट में खाने-पीने से लेकर कपड़े और कपड़ों से लेकर घरेलू उपयोग के हर प्रकार का सामान यहां बिल्कुल सस्ती कीमत में मिलते है,  इसलिए लोगों को इस मार्केट का बेसब्री से इंतजार रहता हैं. शनिवार के दिन बाजार इस प्रकार सजता हैं जैसै कोई सड़कों पर खुला मॉल हो, जहां नजर पड़ती हैं वहीं बेहतरीन वस्तुएं दिखाई देती हैं जो घरेलू उपयोग में हर दिन काम में उपयोग होती हैं.

50 रूपए से 500 रूपए में हर प्रकार की खरीदारी का मार्केटआपको बता दें की, हवामहल बाजार में लगने वाला शनिवार मार्केट इतना फेमस है कि यहां जयपुर के बाहर के जिलों से भी लोग दूर-दूर से यहां सामान खरीदने आते हैं क्योंकि यहां पर हर प्रकार के सामान थोक भाव में भी सामान खरीद सकते हैं. यह मार्केट विशेष रूप से कपड़ों और घरेलू उपयोग के सामानों के लिए सबसे ज्यादा फेमस हैं, जिनमें बर्तन, कॉस्मेटिक सामान, घरों में सजावट के सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन के उपयोग के सामान और हर वो सामान जो सामान्य रूप से दिनचर्या में काम आता है. ये सभी सामान यहां आसानी और बिल्कुल सस्ती कीमत में मिल जाते हैं. इसके अलावा सिर्फ नए ही नहीं बल्कि अपने बजट के हिसाब से लोग इन सामानों को पुराने रूप में भी खरीद सकते हैं. यह मार्केट सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता हैं. यहां वर्षों से दुकानें लगाते आ रहे व्यापारी बताते हैं कि इस मार्केट में 400 से 500 दुकानें हैं, जहां हर प्रकार का सामान मिलता हैं, जो अन्य बाजारों के मुकाबले उनकी कीमत यहां बिल्कुल कम होती हैं. अक्सर लोग सोचते हैं सड़कों पर मिलना वाला सामान नकली या ख़राब होता हैं जो कम समय तक ही चलता हैं. ऐसा नहीं हैं क्योंकि यहां व्यापारी दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से थोक भाव में सामान देकर दुकानें लगाते हैं.

आम लोग ही नहीं बल्कि वीआई लोगों भी यहां करते हैं खरीदारी लोकल-18 से बात करते हुए शनिवार मार्केट के व्यापारी बताते हैं यह ऐसा अनोखा मार्केट हैं जहां आम लोगों से लेकर छोटे दुकानदार और VIP लोग तक यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं.  आपको बता दें की वैसे तो यह मार्केट अपने सभी प्रकार के सामानों के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन खासकर फेंसी कपड़े, जूते, घड़ियां, इलैक्ट्रिक आइटम की लोगों में सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं क्योंकि छोटे दुकानदार यहां से थोक भाव में सामान खरीदकर अपनी छोटी छोटी दुकानें चलाते हैं. गांव-कस्बों के छोटे दुकानदार भी यहां थोक भाव में सामान खरीदने दूर-दूर से आते हैं. त्यौहारी सीजन के अलावा यह मार्केट मौसम के हिसाब से चलता हैं जहां सर्दी हो तो सर्दी का सामान, गर्मी हो गर्मी और बारिश हो तो बारिश में उपयोग होने वाले हर प्रकार के सामान आसानी से बिल्कुल सस्ती कीमत में मिल जाते हैं. इस मार्केट की सबसे खास बात तो यह हैं कि यह मार्केट सबसे ज्यादा अपने सस्ती कीमत की वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध हैं इसलिए 40 सालों से आज भी शनिवार के दिन खरीदारी की चहल-पहल से गुलजार रहता हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj