गोविंदा-सुनीता आहूजा के विवाद पर भांजी आरती की दो टूक- ‘घर का मामला है कृष्णा को फोन लगाऊंगी’

Last Updated:August 22, 2026, 00:37 IST
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर जब तमाम तरह की बातें हो रही हैं, तब करीबियों का बयान बड़ा अहम हो जाता है. मगर जब पैपराजी ने आरती सिंह से उनके मामा-मामी गोविंदा-सुनीता आहूजा के अनबन के बारे में पूछा, तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया. आरती सिंह ने कहा कि वे पब्लिक में बयान देने के बजाय अपने घरवालों से अपने जज्बात बयां करेंगी.
ख़बरें फटाफट
गोविंदा-सुनीता आहूजा के बीच अनबन बढ़ती जा रही है.
नई दिल्ली: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन को उनके फैंस और करीबी पसंद नहीं कर रहे हैं. सुनीता आहूजा के बयान के बाद गोविंदा के मैनेजर भी उनका बचाव कर रहे हैं. अब स्टार कपल के विवाद पर उनकी भांजी आरती सिंह ने रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस से जब कपल के विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के सदस्यों से निजी तौर पर बात करना पसंद करेंगी. आरती ने उन लोगों पर भी निशाना साधा जो इस विवाद का इस्तेमाल ‘फुटेज’ पाने के लिए कर रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी स्थिति अलग है क्योंकि वह परिवार का हिस्सा हैं.
आरती सिंह ने पैपराजी संग बातचीत में कहा, ‘मैंने पहले भी कहा है, मैं अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलती.’ उन्होंने दोहराया कि वह अपने परिवार के बड़ों से जुड़े मामलों में दखल नहीं देती हैं. यह उनका मामला है. जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वे ले रहे हैं. मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं परिवार की सदस्य हूं.’ आरती का यह बयान गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में चल रही मुश्किल के बीच आया है. लेकिन आरती ने कहा कि उनकी इस बातचीत में कोई और पब्लिक बयान जोड़ने की कोई मंशा नहीं है.
View this post on Instagram



