Rajasthan

Pali news I rajasthan news I मारवाड़ के पांच स्वादिष्ट व्यंजन I famous foods of Pali

Last Updated:June 19, 2026, 23:17 IST

Famous Foods Of Marwar: जोधपुर से पाली के बीच का यह सफर सिर्फ दूरी तय करने का नहीं, बल्कि स्वादों की एक पूरी यात्रा है. कांकाणी के देसी ढाबों की सादी लेकिन दिल जीत लेने वाली रोटी-चटनी से लेकर रोहट की मशहूर कचोरी की कुरकुरी परतों तक, हर पड़ाव अपने आप में एक कहानी कहता है. आगे बढ़ते ही बुलेट बाबा धाम की रबड़ी आस्था और स्वाद दोनों का अनोखा मेल पेश करती है, जबकि पाली पहुंचते ही गुलाब हलवे की मिठास इस पूरे सफर को यादगार बना देती है. यह रास्ता हर मुसाफिर के लिए सिर्फ हाईवे नहीं, बल्कि मारवाड़ी जायकों का खुला खजाना है.

<br />जोधपुर से रवाना होकर जब आप पाली की तरफ बढ़ते हैं, तो सफर की पहली परफेक्ट चॉइस बनती है कांकाणी. यदि आप दोपहर या रात के भोजन के समय इस रूट से गुजर रहे हैं, तो कांकाणी में रुककर शुद्ध देसी मारवाड़ी खाने का लुत्फ जरूर उठाएं. यहां के ढाबों और होटलों पर मिलने वाली हाथ की सिकी गरमा-गरम बाजरे की रोटी, देसी घी, लहसुन की तीखी चटनी और कढ़ी-साग का स्वाद आपके सफर की थकान को पल भर में दूर कर देगा. हाईवे पर मारवाड़ी संस्कृति और देसी ठाठ का यह पहला और सबसे मजबूत पड़ाव है.

<br />सफर में थोड़ा और आगे बढ़ने पर आता है ऐतिहासिक कस्बा रोहट, जो अपने खास नाश्ते के लिए पूरे हाईवे पर मशहूर है. अगर आप रोहट से गुजर रहे हैं और यहां की प्रसिद्ध मांगीलाल प्रजापत की कचोरी नहीं खाई, तो आपका सफर अधूरा ही माना जाएगा. कड़क और खस्ता मैदे के आवरण के अंदर मूंग दाल और सीक्रेट मसालों की स्टफिंग से तैयार यह कचोरी जब गरम-गरम कढ़ी या चटनी के साथ परोसी जाती है, तो कोई तारीफ किए बिना नहीं रहता. शाम की चाय के साथ रोहट की कचोरी का कॉम्बिनेशन इस रूट के मुसाफिरों की पहली पसंद है.

<br />बुलेट बाबा के नाम से प्रसिद्ध चोटिला का वह धाम जहां पर देश विदेश से पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते है. बुलेट बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के साथ-साथ यहां की एक और चीज बेहद प्रसिद्ध है और वो है यहां मिलने वाली केसरिया मलाईदार रबड़ी. दूध को घंटों कढ़ाकर पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली यह गाढ़ी रबड़ी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि दूर-दूर से लोग सिर्फ इसे खाने यहां आते हैं. आस्था के इस पावन स्थल पर प्रसाद के रूप में और सफर के स्वाद के रूप में यह रबड़ी हर दिल को जीत लेती है.

Add as Preferred Source on Google

<br />सफर के आखिरी पड़ाव पर जैसे ही आप पाली शहर की सीमा में प्रवेश करते हैं, तो यहां आपका स्वागत मरुधरा की सबसे प्रतिष्ठित मिठाई करती है, जिसे दुनिया ‘गुलाब हलवा’ के नाम से जानती है. मावे को एक विशेष तकनीक से भूनकर तैयार किया जाने वाला यह दानेदार गुलाब हलवा पाली की सबसे बड़ी पहचान है. शुद्ध दूध की मलाई और अपनी खास बनावट के कारण इसका स्वाद देश-विदेश तक मशहूर है. पाली पहुंचते ही इस फेमस गुलाब हलवे का स्वाद चखना और परिवार के लिए पैक करवाना कोई भी मुसाफिर नहीं भूलता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj