Entertainment

राम चरण ने पहली बार दिखाई 3 साल की बेटी झलक, क्लिनकारा के बर्थडे पर उपासना संग शेयर की फोटो, लोग कर रहे रिएक्ट

Last Updated:June 21, 2026, 08:47 IST

राम चरण और उपासना कोनिडेला की बड़ी 20 जून को 3 साल की हो गई.राम और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे बर्थडे पर एक पोस्ट की और पहली बार उसकी झलक दिखाई. फैंस बेटी को क्यूट बता रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं. सामंथा रुथ प्रभु और काजल अग्रवाल समेत कई सेलेब्स ने भी क्लिनकारा पर प्यार लुटाया.

ख़बरें फटाफट

राम चरण ने पहली बार दिखाई 3 साल की बेटी झलक, क्लिनकारा की फोटो वायरलZoomराम चरण और उपासना कोनिडेला ने बड़ी बेटी का चेहरा दिखाया.

मुंबई. राम चरण इन दिनों ‘पेद्दी’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. राम ने फिल्म की सक्सेस एन्जॉय करने के बीच फैंस को एक खास तोफहा दिया. उन्होंने पहली बार अपनी बड़ी बेटी क्लिनकारा का चेहरा रिवील किया. उन्होंने पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में कपल ने बेटी को तीसरे बर्थडे की शुभकामनाएं दीं और एक फैमिली फोटो शेयर की. तस्वरी में राम और उपासना बेटी क्लिन के साथ नीले और सफेद रंग के मैचिंग आउटफिट में नज़र आए.

राम चरण और उपासना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. बेटी क्लिनकारा भी हंस रही है. इस फैमिली फोटो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया. यह पहली बार है जब राम चरण और उपासना ने सोशल मीडिया पर क्लिन कारा का चेहरा दिखाया है. फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा, हमारी प्यारी सी बच्ची.”

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जैसे ही तस्वीर पोस्ट की और फैंस उन्हें बधाई देने लगे. क्लिनकारा को क्यूट बच्ची बता रहे हैं. सेलेब्स और फैंस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं. काजल अग्रवाल ने कमेंट में लिखा, “कितनी शानदार तस्वीर है! आपकी प्यारी सी बच्ची को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.” फैंस ने दिल वाले इमोजी कमेंट्स किए.

राम चरण और उपासना के पोस्ट पर काजल अग्रवाल का कमेंट.

जून 2023 में हुई हुआ राम चरण और उपासना के बेटी क्लिनकारा का जन्म

बता दें, उपासना कोनिडेला ने 20 जून, 2023 को अपनी बेटी क्लिनकारा का जन्म दिया था. इस साल उपासना जुड़वां बच्चों – एक बेटा शिवराम और एक बेटी अन्वीरा देवी को जन्म दिया. इससे पहले, राम चरण और उपासना ने एक और ज्वाइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने न्यूबॉर्न जुड़वां बच्चों की पहली झलक दिखाकर फैंस को खुश किया था. तस्वीर में उनके तीनों बच्चों के छोटे-छोटे हाथ दिख रहे थे.

राम चरण और उपासना ने साल 2012 में की थी शादी

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने इस पल को शेयर करते हुए इन्फिनिटी वाले इमोजी के साथ लिखा, “दिल खुशियों से भरा है.” राम चरण और उपासना ने लंबे समय दोस्त रहे और फिर रिलेशनशिप में आए. दिसंबर 2011 में दोनों की सगाई हुई और जून 2012 में दोनों ने शादी कर ली. उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं, जबकि राम चरण मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं.

About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mumbai,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj