Stock Tips : इन 3 शेयरों में आ सकता है बंपर उछाल, ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग, देखें टारगेट प्राइस

Last Updated:June 21, 2026, 13:27 IST
Stock Tips : ब्रोकरेज ने कंपनियों के मजबूत ग्रोथ आउटलुक, बिजनेस विस्तार और मुनाफे में सुधार के दम पर आगे इन शेयरों में 38 फीसदी से लेकर 48 फीसदी तक की तेजी आने का अनुमान जताया है. ये शेयर कितना चढ़ सकते हैं और इनका करंट प्राइस क्या है, आइये जानते हैं…
ख़बरें फटाफट
ब्रोकरेज को इन शेयरों में जोरदार उछाल आने का भरोसा है.
नई दिल्ली. आप भी अगर किसी कमाई वाले शेयर की तलाश में हैं तो पाइन लैब्स, महिंद्रा लॉजिस्टिक्स और लेमन ट्री होटल्स के शेयर में दांव लगा सकते हैं. बाजार के मौजूदा सेंटीमेंट को देखते हुए शेयर ब्रोकरेज हाउसेज एमके ग्लोबल, पीएल कैपिटल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों को खरीदने की सलाह दी है.
ब्रोकरेज ने कंपनियों के मजबूत ग्रोथ आउटलुक, बिजनेस विस्तार और मुनाफे में सुधार के दम पर आगे इन शेयरों में 38 फीसदी से लेकर 48 फीसदी तक की तेजी आने का अनुमान जताया है. आइये जानते हैं कि ब्रोकरेज ने इन शेयरों के टारगेट प्राइस क्या दिए हैं और इनमें तेजी आने की संभावना क्यों जताई है.
पाइन लैब्स: ₹152 का शेयर जाएगा ₹225 तक
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबर ने अपनी ताजा रिपोर्ट में फिनटेक और डिजिटल पेमेंट्स क्षेत्र के बड़े खिलाड़ी पाइन लैब्स पर ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है. यह शेयर पिछले कारोबारी सत्र में ₹152 रुपये पर बंद हुआ था. ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹225 का टारगेट प्राइस तय किया है. यह करंट प्राइस से 48% ज्यादा है.
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के डिवाइस और पीओएस (POS) बिजनेस में कस्टमाइज्ड सॉल्यूशंस के दम पर मजबूत पकड़ बनी हुई है. इसके अलावा ऑनलाइन कारोबार में पाइन लैब्स ने प्रतिस्पर्धियों से 25 से अधिक बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी तरफ खींचा है.
41 फीसदी रिटर्न दे सकता है महिंद्रा लॉजिस्टिक्स
ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल ने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स शेयर को खरीदने की सलाह निवेशकों को दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी की आय और एबिटडा में क्रमशः 13% और 25% की मजबूत सीएजीआर ग्रोथ दिखेगी. वित्त वर्ष 2028 तक कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹170.5 करोड़ तक पहुंच सकता है. ब्रोकरेज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस ₹504 रुपये तय कियाह जो करंट प्राइस से 41% तेजी की संभावना दिखाता है.
लेमन ट्री होटल्स भी देगा जोरदार रिटर्न
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने लैमन ट्री होटल्स को ‘बाय’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 156 रुपये तय किया है. यह इसके करंट पाइस 113 रुपये से 38 फीसदी ज्यादा है. ब्रोकरेज का कहना है कि लेमन ट्री होटल्स अपनी 59% हिस्सेदारी वाली इकाई फ्ल्यूर होटल्स के साथ डिमर्जर (Demerger) प्लान कर रही है. इस रीस्ट्रक्चरिंग के अलावा, कंपनी के पास विस्तार के लिए ₹26 अरब की पूंजी मौजूद है.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



