Rajasthan

Sikar News: खाटूश्यामजी दर्शन को आसान बनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुंदरपुरा में नए रेलवे स्टेशन की घोषणा की

Last Updated:June 21, 2026, 23:49 IST

Sundarpura Railway Station: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए सुंदरपुरा और खाटूश्यामजी के बीच नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा की है. यह स्टेशन पलसाना ब्लॉक के सुंदरपुरा गांव में जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाया जाएगा. इस फैसले से देशभर से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले लाखों भक्तों की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी. नए स्टेशन के बनने से श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी मंदिर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेंगे और रींगस स्टेशन पर निर्भरता भी कम होगी.नया रेलवे स्टेशन तय… लेकिन खाटूश्यामजी पहुंचने का पूरा रास्ता कैसे बदल जाएगाZoom

सीकर. केंद्रीय रेल मंत्री ने खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देते हुए सुंदरपुरा और खाटूश्यामजी के बीच नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की घोषणा की है. इस फैसले से देशभर से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुगम हो सकेगी. नया रेलवे स्टेशन पलसाना ब्लॉक के सुंदरपुरा गांव में बनाया जाएगा, जो जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है. नए रेलवे स्टेशन के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को खाटूश्यामजी मंदिर तक पहुंचने के लिए दो प्रमुख मार्ग उपलब्ध होंगे. पहला मार्ग मंडा रोड के जरिए मंदिर तक जाता है, जिसकी दूरी लगभग 11 से 12 किलोमीटर है. यह रास्ता सबसे छोटा है. वहीं, दूसरा मार्ग पलसाना बाईपास, गोवटी, डूकिया और सांवलपुरा गांवों से होकर खाटूश्यामजी मंदिर तक पहुंचता है, जिसकी दूरी करीब 18 से 20 किलोमीटर है.

खाटूश्यामजी-लामिया रोड पर बनाना था स्टेशन

वर्तमान में रेल मार्ग से खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए केवल रींगस रेलवे स्टेशन ही एकमात्र विकल्प है. रींगस से खाटूश्यामजी मंदिर की दूरी लगभग 16 से 17 किलोमीटर है. जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक योजना के तहत रेलवे स्टेशन का निर्माण खाटूश्यामजी-लामिया रोड क्षेत्र में प्रस्तावित था. हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध और भूमि संबंधी कुछ अन्य बाधाओं के चलते यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद रेलवे मंत्रालय ने स्थल परिवर्तन का निर्णय लेते हुए सुंदरपुरा गांव को नए रेलवे स्टेशन के लिए चुना है.

यातायात सुविधाएं बेहतर होगी

यह परियोजना केवल श्रद्धालुओं की सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है. रेलवे स्टेशन बनने से आसपास के गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकेंगी. लोगों का मानना है कि नया रेलवे स्टेशन खाटूश्यामजी क्षेत्र की धार्मिक पर्यटन क्षमता को और मजबूत करेगा और श्रद्धालुओं की यात्रा को पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बनाएगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj