Sports

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड में डेब्यू करते ही रच देंगे इतिहास… जानें भारत में कितने बजे होगा टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इस समय बदलाव का दौर चल रहा है और युवाओं के दम पर टीम इंडिया लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में टीम ने जिस आक्रामक रफ्तार से क्रिकेट खेला, अब उसी सिलसिले को आगे बढ़ाने का जिम्मा मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के कंधों पर है. टीम इंडिया अपने आयरलैंड दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कई मायनों में ऐतिहासिक और बेहद खास होने जा रहा है. इस दौरे से श्रेयस अय्यर अपने इंटरनेशनल कप्तानी करियर की नई शुरुआत करने जा रहे हैं.वहीं, फैंस के बीच सबसे ज्यादा उत्सुकता युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर है, जो इस दौरे पर डेब्यू करते ही क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लेंगे.

अगर इतिहास के पन्नों को पलटें, तो आयरलैंड की क्रिकेट टीम आज तक भारत के खिलाफ एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. दोनों टीमों के बीच साल 2009 में पहला टी20 मुकाबला खेला गया था. तब से लेकर अब तक भारत और आयरलैंड टी20 फॉर्मेट में कुल 8 बार आमने-सामने आ चुके हैं और सभी 8 मुकाबलों में नीली जर्सी वाली टीम इंडिया ने बाजी मारी है. दिलचस्प बात यह है कि इन 8 में से 6 मैच तो आयरलैंड की ही धरती पर खेले गए हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस युवा ब्रिगेड पर अपने इस अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखने का दबाव और जिम्मेदारी दोनों होगी.

वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को आयरलैंड में कर सकते हैं टी20 में डेब्यू.

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूलभारतीय टीम इस दौरे पर केवल 2 टी20 मैचों की एक छोटी लेकिन बेहद रोमांचक सीरीज खेलेगी. खास बात यह है कि महज 72 घंटों के भीतर इस सीरीज का फैसला हो जाएगा. सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफास्ट के खूबसूरत स्टरनमेंट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे.

पहला टी20 मैच: 26 जून (बेलफास्ट)

दूसरा टी20 मैच: 28 जून (बेलफास्ट)

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होंगे मैच?आयरलैंड और भारत के समय (Indian Standard Time) में साढ़े 4 घंटे (4:30 घंटे) का अंतर है. समय के इस फर्क की वजह से भारतीय फैंस को मैच देखने के लिए अपनी रातों की नींद खराब नहीं करनी पड़ेगी. आयरलैंड के स्थानीय समयानुसार ये मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे और टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा. लेकिन भारत में उस वक्त शाम हो रही होगी. भारतीय समयानुसार दोनों ही मैच शाम को 6:00 बजे से लाइव शुरू होंगे, जबकि टॉस शाम 5:30 बजे उछाला जाएगा. यानी ऑफिस या काम से लौटने के बाद फैंस आराम से इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.

कहां देख सकेंगे लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?यदि आप इस ऐतिहासिक सीरीज का एक भी पल मिस नहीं करना चाहते, तो आपको बता दें कि भारत में इस सीरीज के टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. आप सोनी के विभिन्न स्पोर्ट्स चैनलों पर मैचों का लाइव आनंद ले सकते हैं. वहीं, जो फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर डिजिटल माध्यम से मैच देखना चाहते हैं, वे सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं.

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड:इस सीरीज के लिए भारत ने युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के बेहतरीन मिश्रण को मौका दिया है, वहीं आयरलैंड की कमान लोर्कन टकर के हाथों में है.

भारतीय टी20 स्क्वॉड:श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, सुयश शेडगे.

आयरलैंड का टी20 स्क्वॉड:लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डोकरेल, स्टीफन दोहनी (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिटज, टिम टेक्टर, रॉस अडेर, मैथ्यू हम्फ्रेस, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, रुबेन विल्सन, जय मुंद्रा, मैथ्यू होलार्ड.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj