नाइंसाफी की इंतहा… टीम इंडिया ने जिस गेंदबाज को किया नजरअंदाज, अब मैदान पर देगा करारा जवाब!

होमखेलक्रिकेट
नाइंसाफी की इंतहा, टीम इंडिया का ठुकराया गेंदबाज अब मैदान पर देगा करारा जवाब!
Last Updated:June 24, 2026, 21:57 IST
रणजी ट्रॉफी के ऐतिहासिक सीजन में 60 विकेट चटकाने के बावजूद कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नजरअंदाज किया गया. चयनकर्ताओं की इस बेरुखी के बाद अब उनके पास श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ आगामी दो मैचों की लाल गेंद सीरीज में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है. ध्रुव जुरेल की कप्तानी में भारत ‘ए’ की ओर से खेलते हुए आकिब नबी अपनी रफ्तार से सिलेक्टर्स को करारा जवाब देकर न्यूजीलैंड दौरे के लिए सीनियर टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे. आकिब नबी गुरुवार से श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेलेंगे.
गॉल. भारत ए बनाम श्रीलंका ए के बीच चार दिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज गुरुवार से होगा. तेज गेंदबाज आकिब नबी और भारतीय टेस्ट टीम के कुछ नियमित खिलाड़ी भारत ए के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने खुद को साबित करने के साथ-साथ चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भी अच्छा मौका होगा. जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में 60 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए नबी को नहीं चुने जाने पर उनके समर्थकों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे.
श्रीलंका की सपाट पिचों पर उनका प्रदर्शन अगर अच्छा रहा, तो चयनकर्ताओं के लिए उन्हें राष्ट्रीय टीम से लंबे समय तक दूर रखना मुश्किल हो सकता है. भारतीय टीम को भी इस वर्ष श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला खेलनी है, जहां की परिस्थितियां नबी की गेंदबाजी के अनुकूल होगी.
आकिब नबी गुरुवार से श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेलेंगे.
तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए पदार्पण किया था. वह यहां प्रभाव छोड़ते हैं, तो सीनियर टीम में अपनी जगह बनाए रखने की उनकी संभावना मजबूत हो सकती है. टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के हाथों में होगी. यह श्रृंखला उनके नेतृत्व कौशल के लिए भी अहम मानी जा रही है.
यह श्रृंखला साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के लिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज टीम में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. सुदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय एकादश का हिस्सा थे, जबकि पडिक्कल को बाहर बैठना पड़ा था.
अंशुल कंबोज, हर्ष दुबे और रुतुराज गायकवाड़ के पास भी इस श्रृंखला से राष्ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर होगा.
भारत ए टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, शेख रशीद और जिशान अंसारी.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



