National

IMD Monsoon Update: मानसून पर IMD ने दी न्यूज, बताया कब से होगी झमाझम बारिश, डेट जानकर खिल उठेंगे किसानों के चेहरे

होमताजा खबरदेश

मानसून पर IMD ने दी न्यूज, बताया आपके यहां कब से होगी झमाझम बारिश

Last Updated:June 27, 2026, 08:21 IST

IMD Monsoon Update: कमजोर मानसून की आशंका के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसके चलते उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मानसून आगे बढ़ सकता है.मानसून पर IMD ने दी न्यूज, बताया आपके यहां कब से होगी झमाझम बारिशZoomखेती और जल संसाधनों के लिहाज से जुलाई की शुरुआत बेहद अहम मानी जा रही है.

देशभर में कमजोर मानसून और बारिश की भारी कमी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का ताजा अनुमान बताता है कि अगले कुछ दिन मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन 1 जुलाई के बाद बारिश फिर जोर पकड़ सकती है. जुलाई के पहले सप्ताह में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 25 जून से 1 जुलाई के बीच देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है. हालांकि दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में सामान्य या उससे अधिक बारिश हो सकती है. इसके बाद 2 से 8 जुलाई के बीच मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं और देश के बड़े हिस्से में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है.

फिलहाल देश में मानसून उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है. 24 जून तक के आंकड़ों के अनुसार बीते एक सप्ताह में देश में सामान्य से 47 फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं 1 जून से अब तक मानसून की कुल बारिश 42 फीसदी कम दर्ज की गई है. सबसे खराब स्थिति मध्य भारत की रही है, जहां बारिश का घाटा 59 फीसदी तक पहुंच चुका है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 26 से 28-29 जून तक मानसूनी हवाएं कमजोर बनी रहेंगी. इस दौरान ऐसा कोई मजबूत मौसमी सिस्टम नहीं बन रहा है, जो मानसून को आगे बढ़ाने में मदद करे. हालांकि जून के आखिरी दिनों से मानसूनी प्रवाह मजबूत होने लगेगा और इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां भी तेजी से बढ़ेंगी.

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसके चलते उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में मानसून आगे बढ़ सकता है.

खेती और जल संसाधनों के लिहाज से जुलाई की शुरुआत बेहद अहम मानी जा रही है. अगर मौसम विभाग का अनुमान सही साबित होता है तो जून में बारिश की कमी से जूझ रहे कई राज्यों को राहत मिल सकती है और खरीफ फसलों की बुवाई को भी रफ्तार मिलेगी.

About the AuthorSaad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj