Sports

IND vs IRE: छोटी सी गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी, एक ही जाल में फंसते गए बल्लेबाज और हो गया बंटाधार

होमखेलक्रिकेट

एक गलती ने डुबो दी टीम इंडिया, जाल में फंसते गए बैटर्स और आयरलैंड ने दबोच लिया

Last Updated:June 27, 2026, 06:48 IST

IND vs IRE 1st T20I Highlights: भारत पहली बार क्रिकेट के किसी फॉर्मेट में आयरलैंड से हारा है. दो टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 26 जून की रात आयरलैंड ने लगातार दो बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया. इसी के साथ बीते ढ़ाई साल से चला आ रहा भारत का विजयी रथ भी थम गया.एक गलती ने डुबो दी टीम इंडिया, जाल में फंसते गए बैटर्स और आयरलैंड ने दबोच लियाZoomपहले टी-20 में आयरलैंड से कैसे हारा भारत?

बेलफास्ट: क्रिकेट सिर्फ बल्ला चलाने का नहीं बल्कि पिच को भांपकर फील्ड प्लेसमेंट भेदने और शॉट सिलेक्शन चुनने का गेम है. जो इसे नजरअंदाज करता है, उसका हश्र ठीक वैसा ही होता है जो बीती रात टीम इंडिया का हुआ. लगातार दो बार की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम को उससे बेहद कमजोर आयरलैंड ने 34 रन से हरा दिया. ये हार चौंकाने वाली तो है ही साथ ही साथ इसकी वजह भी चौंकाती है. चलिए आपको समझाते हैं कैसे भारतीय बैटर्स एक ही गलती करते गए और पहली बार आयरलैंड के हाथों शिकस्त खा गए.

V शेप में आयरलैंड ने भारत से 23 रन ज्यादा बनाए‘वैगन व्हील’ पर एक नजर डालने से आपको इसकी वजह पता चल जाएगी. दरअसल, बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब की पिच धीमी थी और स्क्वायर बाउंड्री बड़ी और यही भारत वो गलती कर गया, जो आयरलैंड ने नहीं की. आयरलैंड ने ‘V’ शेप में (मैदान के सामने की तरफ) भारत से 23 रन ज्यादा बनाए. न सिर्फ सामने की बाउंड्री छोटी थी, बल्कि भारत को ऐसी स्लो पिच पर खेलने की आदत भी नहीं रही. कुल मिलाकर शॉट सेलेक्शन दोनों टीमों के बीच अंतर बना.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj