Rajasthan

पाक संगठनों से लिंक आरोप, बबीता उर्फ खदीजा को कोर्ट ने 29 जून तक जेल

Last Updated:June 27, 2026, 12:26 IST

Rajasthan Women Terrorist Connection : प्रतिबंधित पाकिस्तानी संगठनों से कथित संबंधों के आरोप में बबीता उर्फ खदीजा को जयपुर में 29 जून तक न्यायिक अभिरक्षा, एजेंसियां सोशल मीडिया और विदेशी कनेक्शन की जांच में जुटी. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बबीता बाद में खदीजा नाम से पहचान बनाने लगी थी. बताया जा रहा है कि उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी से हुआ था.पाक संगठनों से लिंक आरोप, बबीता उर्फ खदीजा को कोर्ट ने 29 जून तक जेलZoomपाक संगठनों से लिंक आरोप, बबीता उर्फ खदीजा 29 जून तक जेल

जयपुर. प्रतिबंधित पाकिस्तानी संगठनों से कथित संबंधों को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आई बबीता उर्फ खदीजा को शनिवार को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया. सात दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से स्पेशल कोर्ट ने उसे 29 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए. अब 29 जून को उसे दोबारा सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां मामले में आगे की कार्रवाई और सुनवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा.

जांच एजेंसियां बबीता के सोशल मीडिया संपर्कों, उसके कथित विदेशी कनेक्शन और बीते कुछ समय में उसकी गतिविधियों को खंगाल रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि उस पर प्रतिबंधित पाकिस्तानी संगठनों से जुड़े होने के आरोप हैं. इसी वजह से उससे लगातार पूछताछ की गई और कई पहलुओं पर जानकारी जुटाने की कोशिश की गई. फिलहाल अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और जांच का काम जारी है.

सोशल मीडिया के जरिए बना संपर्क, जांच में कई पहलू खंगाले जा रहेजांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बबीता बाद में खदीजा नाम से पहचान बनाने लगी थी. बताया जा रहा है कि उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी से हुआ था. एजेंसियों का मानना है कि इसी संपर्क के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा. हालांकि जांच एजेंसियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि महिला को किसी खास गतिविधि के लिए तैयार किया जा रहा था या नहीं. लेकिन जांच में शामिल अधिकारियों को आशंका है कि उसे किसी बड़े टास्क के लिए तैयार करने की कोशिश की जा रही थी. यही वजह है कि एजेंसियां उसके डिजिटल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही हैं.

29 जून को फिर होगी पेशी, कोर्ट के फैसले पर टिकी नजरेंसात दिन की रिमांड के दौरान जांच एजेंसियों ने उससे कई दौर की पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मिले इनपुट और दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच को बढ़ाया जा रहा है. शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां स्पेशल कोर्ट ने 29 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया. अब सोमवार 29 जून को बबीता उर्फ खदीजा को फिर से सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा. अदालत आगे रिमांड, न्यायिक हिरासत बढ़ाने या किसी अन्य कानूनी प्रक्रिया को लेकर फैसला सुना सकती है. फिलहाल पूरे मामले पर जांच एजेंसियों और सुरक्षा से जुड़े विभागों की नजर बनी हुई है. मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj