शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सुनाया प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी की पहली मुलाकात का वह दिलचस्प किस्सा

होमताजा खबरदेश
प्रणब मुखर्जी की बेटी से सुनिए, पिता ने पहली मुलाकात में PM मोदी से क्या कहा?
Last Updated:June 27, 2026, 20:32 IST
Sharmistha Mukherjee Article on PM Modi : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अपने एक लेख के जरिए बेहद चौंकाने वाले संस्मरण साझा किए हैं. शर्मिष्ठा ने बताया कि उनके पिता ने 2014 के ऐतिहासिक चुनाव और पहली बार सांसद बनकर सीधे प्रधानमंत्री के रूप में संसद में प्रवेश करने वाले मोदी के बारे में क्या अनोखी बात कही थी. प्रणब मुखर्जी ने पहली मुलाकात में पीएम मोदी से कहा- “यह जनादेश सिर्फ आपकी पार्टी के लिए नहीं, आपके लिए है…”पीएम मोदी जब 2014 का चुनाव जीतकर पहली बार प्रणब मुखर्जी से मिले थे. फोटो- (पीएम मोदी एक्स)
नई दिल्ली. देश के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी की बेटी और लेखिका शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. शर्मिष्ठा ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में अपने पिता प्रणब मुखर्जी और पीएम मोदी की पहली मुलाकात का जिक्र किया है. इसके साथ ही शर्मिष्ठा ने साल 2014 के आम चुनावों को लेकर अपने एक लेख के जरिए बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक संस्मरण भी साझा किए हैं. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने उस लेख पर विस्तार से बात की, जो हाल ही में कई हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए हैं. इस लेख में उन्होंने अपने पिता प्रणब मुखर्जी के उस राजनीतिक दृष्टिकोण को उजागर किया है, जो उन्होंने 2014 में नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत के बाद व्यक्तिगत रूप से महसूस किया था. शर्मिष्ठा ने कहा प्रणब मुखर्जी ने पहली मुलाकात में पीएम मोदी से कहा- “यह जनादेश सिर्फ आपकी पार्टी के लिए नहीं, आपके लिए है…”
शर्मिष्ठा मुखर्जी के मुताबिक, उनके पिता का मानना था कि साल 2014 का लोकसभा चुनाव भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा मोड़ था, जिसने पुरानी सभी राजनीतिक परंपराओं को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि लोक सभा चुनावों के इतिहास में 2014 का चुनाव कई मायनों में अनूठा था.
पीएम मोदी और प्रणब मुखर्जी की वो मुलाकात…
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा, “यह देश के इतिहास में पहली बार था जब किसी राजनीतिक दल ने चुनाव से पहले ही एक बिल्कुल नए चेहरे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था और चुनाव लड़ा था. आम तौर पर, चाहे कांग्रेस हो या कोई अन्य दल, चुनाव के बाद नेता चुना जाता है या फिर पिछली सरकार के प्रधानमंत्री के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाता है. लेकिन 2014 में जनता के सामने एक नया चेहरा प्रोजेक्ट किया गया था.”
#WATCH | Gurugram: On her article on PM Modi, Author & daughter of former President Pranab Mukherjee, Sharmistha Mukherjee says, “I wrote an article which was published in many Hindi and also regional newspapers. So there I shared an insight made by my father regarding 2014… pic.twitter.com/debyu7UPO8



