Entertainment

उम्र में पति 8 साल छोटा, धर्म भी अलग, शादी के 22 साल बाद खत्म हुआ रोमांस? 61 साल की फराह खान ने खोले राज

Last Updated:June 29, 2026, 14:23 IST

फिल्ममेकर फराह खान ने हालिया शो में अपनी शादीशुदा जिदंगी को लेकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैसे शादी के 22 साल बाद भी रोमांस कम नहीं हुआ है. कुछ चीजें बदल जरूर जाती हैं. पढ़िए लॉकअप सीजन 2 की होस्ट ने क्या कुछ कहा.

ख़बरें फटाफट

उम्र में पति 8 साल छोटा, धर्म भी अलग, शादी के 22 साल बाद खत्म हुआ रोमांस?Zoom

रियलिटी शोज की दुनिया में एक बार फिर से चर्चित शो ‘लॉकअप सीजन 2’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे दी है. इस बार कंगना रनौत नहीं, बल्कि फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट बनकर स्क्रीन पर लौटे हैं. 27 जून 2026 से शो प्रीमियर हो चुका है. शो की बेबाक और बिंदास होस्ट फराह खान भी चर्चा में आ गई हैं. हालिया शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैसे 22 साल बाद भी उनकी शादी में प्यार बरकरार है.

फराह खान फिल्म इंडस्ट्री की फेमस फिल्ममेकर ही नहीं, बल्कि मोस्ट फेमस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और यूट्यूबर भी हैं. ‘लॉकअप 2’ से पहले भी वह बिग बॉस जैसे शोज को होस्ट कर चुकी हैं. उनका बिंदास और कॉमिक अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आता है. प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है.

फराह खान से छोटे हैं पति शिरीष‘मैं हूं ना’ से लेकर ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्में बनाने वाली फराह खान ने करियर की पीक पर साल 2004 में शिरीष कुंदर संग शादी रचाई थी. दोनों तीन बच्चों के माता पिता हैं. फराह खान और शिरीष की लवस्टोरी भी बड़ी दिलचस्प रही है. जिनके प्यार के बीच न तो कभी धर्म की दीवार आड़े आई न ही उम्र का फासला.

शादीशुदा जिंदगीपति शिरीष से फराह खान 8 साल बड़ी हैं. लेकिन ये उम्र का अंतर कभी उनके प्यार और शादीशुदा जिंदगी में अड़चन नहीं बना. फराह खान बताती हैं कि कैसे दोनों की शादी को 22 साल हो गए हैं लेकिन आज भी रोमांस बरकरार है. अब प्यार के साथ साथ जिम्मेदारी भी आ जाती है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj