Entertainment

गोविंदा को क‍िसी भी क‍ीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं सुनीता, सामने आ गई कोर्ट पहुंचने की असली वजह

Last Updated:August 19, 2026, 15:42 IST

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी नोकझोंक और पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं. बुधवार को जब सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, अब सच सामने आ गया है. सुनीता कोर्ट में तलाक फाइल करने नहीं, बल्कि एक पुराना तलाक का केस वापस लेने गई थीं.

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही सभी अटकलों के बीच, एक्टर के मैनेजर ने स्थिति साफ कर दी है. NDTV में प्रकाशित एक खबर के अनुसार गोविंदा के मैनेजर ने कंफर्म किया है कि सुनीता आहूजा बांद्रा कोर्ट से अपना पुराना तलाक का केस वापस लेने गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 के आसपास बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक से जुड़ी एक पिटीशन फाइल होने के बाद, दोनों पार्टियों के वकीलों ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने की कोशिश की. गोविंदा की तरफ से यह भी कहा गया है कि पुराने मामले अब खत्म हो रहे हैं और दोनों के बीच के मतभेद पूरी तरह से सुलझ रहे हैं.

वहीं, पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और सुनीता के बीच का पारिवारिक झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सुनीता अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में रही हैं, जिससे उनके रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं. इस बीच, गोविंदा का एक इमोशनल और विनम्र वीडियो भी सामने आया था. वीडियो में बॉलीवुड के ‘चीची’ अपनी पत्नी सुनीता से प्यार से कहते दिखे कि उन्हें पब्लिक में कठोर भाषा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह उनके परिवार के नाम के लिए ठीक नहीं है.

बता दें, गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी. 1980 और 1990 के दशक में गोविंदा के करियर के पीक पर सुनीता हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहीं और 39 साल से ज्यादा चली इस शादी में कई उतार-चढ़ाव भी आए हैं. गोविंदा और सुनीता के 2 बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा.

Add as Preferred Source on Google

सुनीता के हाल के बयानों ने फैंस को जरूर हैरान किया होगा, लेकिन केस वापस लेने के फैसले से यह साफ है कि दोनों अपने ऐतिहासिक और मजबूत रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं. जहां सुनीता के बयानों ने विवादों को हवा दी है, वहीं गोविंदा सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं.

ऐसे में पारिवारिक विवाद का सुलझना एक्टर और उनके करियर दोनों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. कोर्ट केस वापस लेने के बाद अब यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच तलाक की कोई गुंजाइश नहीं है. फैन्स भी इस बात से खुश होंगे कि उनके पसंदीदा एक्टर का परिवार टूटने से बच गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 19, 2026, 15:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj