भारत को हराने वाले खिलाड़ी की लगी लॉटरी… अब इस लीग में मचाएगा कोहराम, कोच को बनाया मुरीद

होमखेलक्रिकेट
भारत को हराने वाले खिलाड़ी की लगी लॉटरी… अब इस लीग में मचाएगा कोहराम
Last Updated:July 02, 2026, 20:21 IST
Jai Moondra Rotterdam Dockers: यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के पहले ऐतिहासिक खिलाड़ी ड्राफ्ट में आयरलैंड के युवा सनसनी जय मूंदड़ा को रॉटरडम डॉकर्स ने अपने पहले पिक के रूप में टीम में शामिल किया है. भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे राजस्थान के मूंदड़ा की तारीफ करते हुए डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने उन्हें असाधारण प्रतिभा बताया. इस ड्राफ्ट में कुल 6 फ्रेंचाइजी ने आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 36 प्रमुख खिलाड़ियों का चयन कर अपनी टीमों को मजबूत किया है. जय मूंदड़ा को इस टी20 फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा.
डबलिन. भारत पर ऐतिहासिक टी20 श्रृंखला जीत के नायक रहे आयरलैंड के युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट (नीलामी) में रॉटरडम डॉकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया. ईटीपीएल की छह फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया. इनमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 12-12 खिलाड़ी शामिल थे.
एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने नीदरलैंड के अधिकांश खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से नौ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. वहीं डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से सात खिलाड़ियों का चयन किया.
जय मूंदड़ा को इस टी20 फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ा.
रॉटरडैम डॉकर्स ने अपने पहले चयन के रूप में मूंदड़ा को टीम में शामिल किया. राजस्थान के मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता था.
डॉकर्स ने नीदरलैंड्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माइकल लेविट, रियान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार को टीम में शामिल किया. बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग और उभरते बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज को अपनी टीम में शामिल कर अपनी ताकत बढ़ाई.
रॉटरडम डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह जय मूंदड़ा ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे. वह असाधारण क्षमता वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और हमें खुशी है कि हमने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया.’
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



