ऐसा पहली बार हुआ है… दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट
ऐसा पहली बार हुआ है… दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Last Updated:July 03, 2026, 17:14 IST
Shabnim Ismail world records: दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई हैं. 37 वर्षीय इस्माइल ने मैच की पहली ही गेंद पर एमी जोन्स को आउट कर यह महारिकॉर्ड अपने नाम किया. अब उनके नाम विश्व कप में सर्वाधिक 51 विकेट दर्ज हैं, जो उनकी अद्भुत निरंतरता और रफ्तार की बादशाहत को साबित करता है.शबनम इस्माइल टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं.
नई दिल्ली. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका भले ही मैच हार गई हो, लेकिन उनकी तेज गेंदबाजी की रीढ़ शबनम इस्माइल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज करा लिया. 37 वर्षीय इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने महिला टी20 विश्व कप इतिहास में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं, और वह इस आंकड़े पर पहुंचने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बन गई हैं.
शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) अपने 38वें महिला टी20 विश्व कप मैच में इस ऐतिहासिक मील के पत्थर से महज एक कदम दूर थीं. उन्होंने मैच की शुरुआत में ही दर्शकों को झूमने का मौका दे दिया. अपने पहले ओवर की बिल्कुल पहली ही गेंद पर इस्माइल ने इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स को चकमा दिया. जोन्स केवल दो रन बनाकर गेंद को हवा में लहरा बैठीं और एनेरी डर्कसेन ने एक आसान सा कैच लपककर इस्माइल को उनका ऐतिहासिक 50वां विकेट दिला दिया.
शबनम इस्माइल टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं.
इस्माइल का कहर यहीं नहीं रुका. उन्होंने अपने दूसरे ओवर में एक बार फिर धारदार गेंदबाजी का मुजायरा करते हुए इंग्लैंड को एक और करारा झटका दिया. मैच के शुरुआती ओवरों में ही इंग्लैंड का स्कोर 23 रन पर 3 विकेट हो गया और दक्षिण अफ्रीका ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया. हालांकि, इंग्लैंड ने कप्तान नेट साइवर-ब्रंट और पूर्व कप्तान हीथर नाइट के बीच हुई शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत मैच में वापसी की. आखिरकार, इंग्लैंड ने इस मुकाबले में 40 रनों से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल का टिकट कटाया, लेकिन यह शाम पूरी तरह से शबनीम इस्माइल के नाम रही.
विश्व कप के आंकड़ों में शीर्ष पर शबनमइस मुकाबले में दो विकेट चटकाने के बाद अब शबनम इस्माइल के नाम महिला टी20 विश्व कप में कुल 51 विकेट हो गए हैं. वह सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अकेले शीर्ष पर काबिज हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टार गेंदबाज मेगन शट्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 30 मैचों में 48 विकेट दर्ज हैं. मेगन शट्ट का इकोनॉमी रेट 5.64 रहा है, जबकि इस्माइल ने 6.01 की इकोनॉमी के साथ यह मुकाम हासिल किया है.
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की ही दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी हैं, जिन्होंने 53 मैचों में 44 विकेट चटकाए हैं. इंग्लैंड की आन्या श्रुबसोल 27 मैचों में 41 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि शबनीम की दक्षिण अफ्रीकी जोड़ीदार मारिजान काप 38 मैचों में 39 विकेट लेकर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। टी20 विश्व कप में इस्माइल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन महज 5 रन देकर 3 विकेट रहा है.
साल 2026 के विश्व कप में इस्माइल का शानदार सफरइस साल के टी20 विश्व कप में शबनम इस्माइल की गेंदबाजी में गजब का अनुशासन और धार देखने को मिली है. उन्होंने हर मुकाबले में टीम के लिए महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 3 ओवरों में 33 रन देकर 1 विकेट लिया था. इसके बाद 17 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में सिर्फ 15 रन दिए और 1 विकेट झटका.
21 जून को एक बार फिर मैनचेस्टर के मैदान पर भारत के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. इसके बाद 25 जून को ब्रिस्टल में नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवरों में 31 रन खर्च कर 1 विकेट लिया, जबकि 28 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवरों में सिर्फ 15 रन देकर 1 सफलता अर्जित की. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने खबर लिखे जाने तक 3 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जिसने उन्हें इतिहास के शिखर पर पहुंचा दिया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अद्वितीय करियरकेप टाउन से ताल्लुक रखने वाली शबनम इस्माइल न केवल टी20 विश्व कप बल्कि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हर फॉर्मेट में सबसे सफल गेंदबाज रही हैं. उन्होंने अपने एकमात्र टेस्ट मैच में 3 विकेट चटकाए हैं. वहीं, वनडे क्रिकेट (ODI) में उनकी बादशाहत साफ नजर आती है, जहां उन्होंने 127 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 191 विकेट अपने नाम किए हैं.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



