Rajasthan

श्रीगंगानगर में चार वाहनों की भिड़ंत, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर हादसा और शादी से पहले अफीम तस्कर गिरफ्तार

Last Updated:July 04, 2026, 08:17 IST

Rajasthan News Live: राजस्थान के श्रीगंगानगर नेतेवाला बाईपास पर 4 वाहनों की भिड़ंत में कई लोग घायल हो गए. वहीं अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराने के कारण फलौदी निवासी चालक गणपतराम की पीबीएम अस्पता…और पढ़ेंLive: श्रीगंगानगर में चार वाहनों की भिड़ंत, अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर हादसाZoom

Rajasthan News Live

Rajasthan News Live: राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान रफ्तार का कहर और पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. श्रीगंगानगर के नेतेवाला बाईपास पर बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला. हाईवे पर रफ्तार के कारण चार बड़े वाहन आपस में एक के बाद एक टकरा गए. यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सभी ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और उनके आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया. टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया और ट्रकों में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. ट्रकों की आपसी भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि वे आपस में फंस गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद भारी-भरकम क्रेन की सहायता से अलग किया गया. इसके बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका.

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, फलौदी के ट्रक चालक ने तोड़ा दम

बीकानेर के महाजन थाना इलाके से गुजर रहे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे पर देर रात एक और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यह हादसा जैतपुर और शेरपुरा के बीच घटित हुआ, जहां पहले से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से आ रहे दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी.

इस भयानक भिड़ंत में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. महाजन पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और गंभीर हालत में चालक को बीकानेर के पीबीएम (PBM) अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए चालक ने दम तोड़ दिया. पुलिस जांच में मृतक की पहचान गणपतराम के रूप में हुई है, जो फलौदी का निवासी था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी से तीन दिन पहले धरा गया 1 साल से फरार अफीम तस्कर

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक साल से फरार चल रहे मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान आनंद के रूप में हुई है, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था.

सेरूणा थाना अधिकारी संध्या बिश्नोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी आनंद अफीम सप्लाई करने का काम करता था. करीब एक साल पहले पुलिस ने आनंद के भाई अंकित को भारी मात्रा में अफीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, लेकिन उस दौरान आनंद मौके से भागने में सफल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आनंद की शादी होने वाली है और वह घर आया हुआ है. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जाल बिछाया और उसकी शादी की रस्मों से महज तीन दिन पहले उसे दबोच लिया.

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj