Sports

IND vs ENG Live Score: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का खत्म होगा इंतजार? भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 आज

होमखेलक्रिकेट

Live: वैभव के डेब्यू का खत्म होगा इंतजार? भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 आज

Last Updated:July 04, 2026, 17:38 IST

IND vs ENG 2nd T20I Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेने पर होंगी. पह…और पढ़ेंLive: वैभव के डेब्यू का खत्म होगा इंतजार? भारत-इंग्लैंड का दूसरा टी20 आजZoom

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 लाइव.

India vs England Live Score Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में है. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द होने के बाद दोनों टीमों की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने की होगी. इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के रूप में मेजबान टीम ने दो बदलाव किए हैं. वहीं, भारत की प्लेइंग-11 को लेकर एक बार फिर सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं कि वह इस मैच में डेब्यू करने वाले हैं या नहीं. मैच भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ.

India vs England Live Updates: इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.

IND vs ENG Live Score: भारतीय की टी20 टीम

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

IND vs ENG Live: मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड की टक्कर

नमस्ते! भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले दूसरे टी-20 मैच के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. बारिश की वजह से पहला मैच पूरा नहीं हो पाया था. अब ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले इस दूसरे टी20 मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj