Tech

iPhone 15 सिर्फ ₹36,891 में! 16 भी खूब सस्ता, Croma की नई सेल ने मचाई हलचल, मैकबुक में भी भारी गिरावट

Powered by :

Last Updated:May 31, 2026, 07:46 IST

Croma की Everything Apple Sale के तीसरे चरण में iPhone 15, iPhone 16, MacBook Air M5, iPad और Apple Watch पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. एक्सचेंज बोनस, बैंक डिस्काउंट और Tata Neu रिवॉर्ड्स के साथ MacBook Air M5 की प्रभावी कीमत ₹75,711 तक पहुंच गई है.

ख़बरें फटाफट

iPhone 15 सिर्फ ₹36,891 में! 16 भी खूब सस्ता, Croma की नई सेल ने मचाई हलचलZoomApple डिवाइस खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका, 14 जून तक चलेंगे ऑफर्स

अगर आप नया Apple डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन Croma ने अपनी “Everything Apple” सेल के तीसरे फेज़ की शुरुआत कर दी है. यह सेल 29 मई से 14 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर चलेगी. इस दौरान iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods समेत कई Apple प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.

इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण नया MacBook Air M5 है. कंपनी के मुताबिक, 13-इंच MacBook Air M5, जिसकी असल कीमत ₹1,19,900 है, उसे ग्राहक कई ऑफर्स और छूट के बाद सिर्फ ₹75,711 में खरीद सकते हैं. इस कीमत में स्टूडेंट या टीचर डिस्काउंट, पुराने डिवाइस पर एक्सचेंज बोनस, बैंक कैशबैक और Tata Neu रिवॉर्ड्स जैसे फायदे शामिल हैं.

केवल MacBook ही नहीं, iPhone खरीदने वालों के लिए भी कई खास ऑफर उपलब्ध हैं. ग्राहकों को ₹1,000 तक का बैंक कैशबैक, ₹1,658 तक का डिस्काउंट कूपन और पुराने स्मार्टफोन पर ₹8,000 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है. इसके अलावा, पुराने फोन की स्थिति और मॉडल के आधार पर ₹23,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू भी दी जा रही है. Tata Neu Coins के रूप में अडिशनल रिवॉर्ड्स का लाभ भी मिल सकता है.

आईफोन पर शानदार डिस्काउंटसेल के दौरान पुराने iPhone मॉडल्स की कीमतों में भी अच्छी कटौती देखने को मिल रही है. iPhone 15 (128GB) की कीमत ₹36,891 तक पहुंच गई है, जबकि iPhone 16 (128GB) को ₹40,041 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है. यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा अवसर है जो कम कीमत में Apple डिवाइस का हिस्सा बनना चाहते हैं.

कुछ चुनिंदा Apple प्रोडक्ट्स के साथ मुफ्त एक्सेसरीज़ भी दी जा रही हैं. खरीदारी के आधार पर ग्राहकों को AirPods, एडॉप्टर या Cytron Pencil जैसे उत्पाद बिना अतिरिक्त शुल्क के मिल सकते हैं.

यानी कि Croma की यह Apple Sale उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो iPhone, MacBook या अन्य Apple डिवाइस खरीदने की सोच रहे हैं. हालांकि, किसी भी ऑफर का फायदा लेने से पहले उसकी शर्तों और पात्रता की जांच जरूर कर लें, ताकि आपको वास्तविक बचत का पूरा फायदा मिल सके.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj