Health

सुबह नहीं, इस समय खरीदें जूते! डॉक्टर ने बताया पैर दर्द का सबसे बड़ा कारण, जरूर चेक करें ये 3 चीज

अक्सर लोग जूते खरीदते समय सिर्फ उनका डिजाइन, रंग या ब्रांड देखते हैं, जबकि सबसे जरूरी चीज होती है उनकी फिटिंग और सपोर्ट. गलत साइज या खराब क्वालिटी के जूते लंबे समय तक पहनने से पैरों की बनावट पर असर पड़ सकता है. धीरे-धीरे यही परेशानी एड़ी, टखनों, घुटनों और यहां तक कि कमर दर्द की वजह भी बन सकती है. यही कारण है कि डॉक्टर और फुटवियर एक्सपर्ट दोनों ही जूते खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं.

सीनियर ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. नवल भाटिया के अनुसार, पैरों के दर्द का एक बड़ा कारण गलत फिटिंग वाले जूते पहनना है. अगर जूते बहुत टाइट हों, बहुत ढीले हों या उनमें पैरों को पर्याप्त सपोर्ट न मिले, तो शरीर का वजन पैरों पर सही तरीके से नहीं बंटता. इससे एड़ी में दर्द, प्लांटर फेशियाइटिस (Plantar Fasciitis) और घुटनों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जूते खरीदते समय केवल आराम नहीं, बल्कि सही सपोर्ट भी देखना जरूरी है.

जूते में ये तीन चीजें जरूर होनी चाहिएडॉ. भाटिया बताते हैं कि एक अच्छा जूता वही होता है, जिसमें अच्छा आर्च सपोर्ट (Arch Support), पर्याप्त कुशनिंग (Cushioning) और उंगलियों के लिए पर्याप्त टो स्पेस (Toe Space) हो. इससे पैर प्राकृतिक स्थिति में रहते हैं और चलने या खड़े रहने के दौरान उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता. सिर्फ बहुत मुलायम जूते खरीद लेना भी सही नहीं है, क्योंकि जरूरत से ज्यादा सॉफ्ट सोल पैरों को जरूरी स्थिरता नहीं दे पाते.

शाम को जूते खरीदने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर?डॉ. नवल भाटिया के मुताबिक, जूते खरीदने का सबसे अच्छा समय शाम होता है. पूरे दिन चलने-फिरने के बाद पैरों का आकार हल्का-सा बढ़ जाता है. ऐसे समय में खरीदे गए जूते आमतौर पर बेहतर फिट बैठते हैं और बाद में टाइट महसूस नहीं होते. अगर सुबह जूते खरीद लिए जाएं, तो शाम तक वही जूते छोटे लग सकते हैं.

हर काम के लिए अलग फुटवियर चुनेंकॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज (CIFI) के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर जिंदल का कहना है कि फुटवियर हमेशा उसके इस्तेमाल के अनुसार चुनना चाहिए. अगर आप मॉर्निंग वॉक, रनिंग, ऑफिस या ट्रैकिंग के लिए एक ही जूता पहनते हैं, तो इससे पैरों पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है. हर गतिविधि के लिए अलग तरह के जूते बनाए जाते हैं, जो उसी जरूरत के अनुसार सपोर्ट और आराम देते हैं.

जूते खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यानजूते खरीदते समय केवल नंबर देखकर फैसला न करें. जूता पैर की लंबाई और चौड़ाई के अनुसार सही फिट होना चाहिए. एड़ी को अच्छी पकड़ मिलनी चाहिए और उंगलियों को हिलाने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए. अगर आपको फिसलन वाली जगहों पर चलना पड़ता है, तो अच्छी ग्रिप वाले सोल वाले जूते चुनें. इसके अलावा, रोजाना एक ही जोड़ी जूते पहनने के बजाय दो या तीन जोड़ी जूतों को बदल-बदलकर पहनना भी बेहतर माना जाता है. इससे जूते लंबे समय तक चलते हैं और पैरों को भी आराम मिलता है.

सिर्फ फैशन नहीं, सेहत के लिए भी जरूरी है सही फुटवियरअच्छे फुटवियर को केवल स्टाइल का हिस्सा नहीं, बल्कि अपनी सेहत में निवेश समझना चाहिए. सही जूते पैरों को आराम देने के साथ-साथ घुटनों, कूल्हों और कमर पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करने में मदद करते हैं. अगर आपको लंबे समय से पैरों में दर्द रहता है और कारण समझ नहीं आ रहा, तो अपने फुटवियर की जांच जरूर करें. कई बार सिर्फ सही जूते चुनने से भी बड़ी राहत मिल सकती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj