Rajasthan

एसएमएस अस्पताल का नया कार्डियक टावर शुरू I jaipur news I RAJASTHAN NEWS

Last Updated:July 08, 2026, 16:06 IST

जयपुर के SMS अस्पताल में शुरू हुआ अत्याधुनिक कार्डियक टावर अब आम मरीजों के लिए खुल गया है. यहां ईसीजी, 2D इको, टीएमटी, ओपीडी, एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी. अगस्त से हार्ट सर्जरी भी शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यह राजस्थान का सबसे बड़ा सरकारी कार्डियक उपचार केंद्र बन जाएगा.

SMS अस्पताल का हाईटेक कार्डियक टावर शुरू, एक छत के नीचे  हार्ट का पूरा इलाजZoom

जयपुर. सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू हुआ नया कार्डियक टावर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में तैयार यह टावर आधुनिक सुविधाओं, अत्याधुनिक मशीनों और डिजिटल तकनीक से लैस है. यहां पहुंचने वाले मरीजों को अब निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं सरकारी व्यवस्था में ही उपलब्ध हो सकेंगी.

कार्डियक टावर में मरीजों को हृदय रोग से जुड़ी जांच और उपचार के लिए अलग-अलग विभागों में जाने की जरूरत नहीं होगी. यहां ईसीजी, 2D इको, ट्रेडमिल टेस्ट (TMT), ओपीडी, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और अन्य कार्डियक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं. इससे मरीजों और उनके परिजनों को समय की बचत होगी और इलाज की प्रक्रिया अधिक आसान बनेगी.

ट्रायल रन के बाद नियमित ओपीडी सेवाएं शुरू

कार्डियक टावर का ट्रायल रन सोमवार से शुरू किया गया था. शुरुआती चरण में जरूरी जांच सेवाएं शुरू की गई, जिसके बाद अब नियमित ओपीडी सेवाएं भी प्रारंभ हो चुकी हैं. पूरी व्यवस्था SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा की निगरानी में संचालित की जा रही है. कार्डियक टावर में आधुनिक कैथ लैब और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर तैयार किए गए हैं. अगस्त महीने से यहां कार्डियक ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू होने की उम्मीद है. इसके बाद यह केंद्र राजस्थान में सरकारी स्तर पर हृदय रोग उपचार का सबसे बड़ा केंद्र बन सकता है.

कैथ लैब की संख्या बढ़कर छह हुई

नए कार्डियक टावर के शुरू होने से अस्पताल की सुविधाओं में बड़ा विस्तार हुआ है. पहले SMS अस्पताल में चार कैथ लैब थीं, जिनकी संख्या अब बढ़कर छह हो गई है. इससे गंभीर हृदय रोगियों को इलाज के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा और अधिक मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा. विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते हृदय रोगों के दौर में यह कार्डियक टावर राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगा. खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अब महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj