बिजनेसमैन की सूझबूझ हाथ से निकले 94.88 लाख रुपये महज 3 घंटे में वापस आए खाते में, जानें कैसे?

Last Updated:July 10, 2026, 15:15 IST
Pali News : अगर आपके साथ ‘साइबर फ्रॉड’ हो गया है तो घबराइये मत. बस उसी समय अलर्ट हो जाइए. बाद में बिना किसी घबराहट के ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक प्रबंधन को सूचित करें. इससे आपके बैंक से निकला हुआ पूरा पैसा वापस आपके बैंक एकाउंट में आ जाएगा. अगर यकीन न हो तो पाली जिले के सोजत में एक कारोबारी के साथ हुए साइबर फ्रॉड की इस घटना को ध्यान से पढ़िए. कारोबारी की सूझबूझ और बैंक तथा पुलिस की सक्रियता से उनके एकाउंट से निकले करीब एक करोड़ रुपये महज तीन घंटे में वापस उनके खाते में जमा हो गए.साइबर ठग ने कारोबारी के खाते से 94,88,228 पार कर लिए थे.
पाली. आपने साइबर फ्रॉड के बारे में तो सुना होगा. आजकल साइबर फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहे हैं. साइबर ठग नित नए-नए तरीके अपना कर लोगों की गाढ़ी कमाई को ठग रहे हैं. कहीं डिजिटल अरेस्ट कर लाखों करोड़ों रुपये ऐंठे जा रहे हैं तो कहीं शातिर ठग शानदार स्कीम का झांसा देकर लोगों के बैंक एकाउंट खाली रहे हैं. इसके साथ ही ठग लोगों के मोबाइल हैक करके भी लाखों करोड़ों रुपये लोगों के एकाउंट से निकाल रहे हैं. अधिकतर लोग साइबर फ्रॉड होने और हाथ से रकम निकल जाने के बाद हाथ मलते रह जाते हैं. लेकिन अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड हो जाए और आप समय पर अलर्ट हो जाएं तो आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है.
कुछ ऐसा ही हुआ है पाली के एक बिजनेसमैन सैय्यद राहत अली के साथ. साइबर ठग ने उनको करीब एक करोड़ रुपये चूना लगा दिया. लेकिन ठगी का आभास होते ही वे अलर्ट हो गए और उन्होंने तत्काल एक्शन लेकर अपने रुपये को बचा लिए. साइबर ठगी होने के बाद महज कुछ घंटों में ही शत-प्रतिशत रुपये वापस पाने का यह मामला राजस्थान के पाली के सोजत में सामने आया है. साइबर ठग ने कारोबारी के खाते से 94,88,228 पार कर लिए. लेकिन कारोबारी की सतर्कता और बैंक तथा पुलिस के बेहतर समन्वय से उनको महज तीन घंटे में अपनी पूरी रकम वापस मिल गई.
कारोबारी के बैंक खाते से 94,88,228 रुपये पार कर लिए थे
ICICI बैंक सोजत ब्रांच के मैनेजर राहुल अग्रवाल ने बताया कि कारोबारी सैय्यद का खाता आईसीआईसीआई बैंक की सोजत ब्रांच में है. सैय्यद के मोबाइल को गुरुवार को हैक कर उनके बैंक खाते से 94,88,228 रुपये पार कर लिए गए. सैय्यद को जैसे ही इस साइबर फ्रॉड का पता चला वो सन्न रह गए. खाते से रुपये निकलने का मैसेज आते ही सैय्यद अलर्ट हो गए. कारोबारी ने तत्काल जयपुर साइबर सेल और डिजिटल टीम में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई.
खाते से निकली राशि को होल्ड करा दियाइसकी सूचना मिलते ही आईसीआईसीआई बैंक सोजत शाखा पूरी तरह एक्टिव मोड पर आ गई. शाखा प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने तुरंत पुलिस और बैंक की डिजिटल टीम और PayU से समन्वय कर उस राशि को होल्ड करा दिया. इसके साथ ही साइबर ठग के खाते को फ्रीज करवा दिया. इससे कारोबारी सैय्यद राहत अली के खाते से कटे 94.88 लाख रुपये की राशि वापस उनके खाते में जमा हो गई. महज तीन घंटे में इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दे दिया गया. बैंक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की पूरे इलाके में सराहना हो रही है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Pali,Pali,Rajasthan



