Health

अब ‘जंक फूड’ खाकर बनेगी सेहत! दिल्ली के युवक ने किया वो कमाल जिसकी डॉक्टर भी करेंगे तारीफ

Last Updated:July 10, 2026, 18:47 IST

इस ब्रांड के तहत सिर्फ मैक्रोनी, पास्ता और नूडल्स ही नहीं, बल्कि मिलेट्स से बनी सेवइयां, बिस्किट, चिप्स, चिक्की और चॉकलेट भी तैयार की जाती हैं. उनके उत्पादों की कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक है. सभी प्रोडक्ट 500 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं.

नई दिल्ली: बच्चों की पसंदीदा मैक्रोनी, पास्ता और नूडल्स अब सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. दिल्ली के अनूप सिंह ने मोटे अनाज (मिलेट्स) से ऐसे हेल्दी फूड तैयार किए हैं, जिन्हें बच्चे, गर्भवती महिलाएं और डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं. उनका दावा है कि इन उत्पादों में मैदा, केमिकल और प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल नहीं किया जाता. इसी वजह से ये सामान्य जंक फूड की तुलना में ज्यादा पौष्टिक हैं.

‘मिलेट अंकल’ नाम से अपना ब्रांडअनूप सिंह ने ‘मिलेट अंकल’ नाम से अपना ब्रांड शुरू किया है. उन्होंने बताया कि पहले वह हरियाणा के श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी करते थे. वहां वे छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करते थे. इसी दौरान उनके मन में खुद का कारोबार शुरू करने का विचार आया. इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी. उन्होंने हैदराबाद स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च से प्रशिक्षण लिया. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने मिलेट्स से बने हेल्दी फूड तैयार करने का काम शुरू किया. आज उनके इस सफर को करीब पांच महीने हो चुके हैं.

मिलेट्स से तैयार किए कई हेल्दी प्रोडक्टअनूप सिंह ने बताया कि उनके ब्रांड के तहत सिर्फ मैक्रोनी, पास्ता और नूडल्स ही नहीं, बल्कि मिलेट्स से बनी सेवइयां, बिस्किट, चिप्स, चिक्की और चॉकलेट भी तैयार की जाती हैं. उनके उत्पादों की कीमत 120 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक है. सभी प्रोडक्ट 500 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका कारोबार बिजनेस-टू-बिजनेस मॉडल पर चल रहा है. कई बड़े होटल और रेस्टोरेंट के साथ सहयोग को लेकर बातचीत जारी है. इसके अलावा वे सरकार की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और मेलों में भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं.

मैंगो फेस्टिवल में हुई अच्छी कमाईअनूप सिंह ने बताया कि हाल ही में आयोजित तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल में उन्होंने अपना स्टॉल लगाया था. इस दौरान उन्होंने करीब 45 हजार रुपये की बिक्री की. उनका कहना है कि लोग उनके उत्पादों को इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि इनमें न तो मैदा है, न कोई केमिकल और न ही किसी तरह का प्रिजर्वेटिव. उनका दावा है कि ये उत्पाद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं. साथ ही इनका स्वाद भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

5 महीने में 3 लाख रुपये की कमाईअनूप सिंह ने बताया कि उन्होंने फरवरी में अपना कारोबार शुरू किया था. सिर्फ पांच महीने में ही उन्हें करीब 3 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है. उनका कहना है कि हेल्दी फूड की मांग लगातार बढ़ रही है और लोग अब अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि मिलेट्स से जंक फूड बनाने का विचार उन्हें तब आया, जब उन्होंने देखा कि मैदा और प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से मोटापा, डायबिटीज और कई गंभीर बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने तय किया कि लोगों को जंक फूड का एक हेल्दी विकल्प दिया जाए.

बेहतर स्वास्थ्य के लिए मददगारअनूप सिंह के अनुसार, उनके उत्पाद बाजरा, ज्वार, रागी, मंडुआ, कंगनी, सांवा और अन्य मोटे अनाजों से तैयार किए जाते हैं. ये अनाज लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में भी मददगार माने जाते हैं.

About the AuthorAmita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj