Sports

क्या बीबीएल का ओपनिंग मैच खेलने भारत आएंगे पाकिस्तान क्रिकेटर?

होमखेलक्रिकेट

क्या बीबीएल का ओपनिंग मैच खेलने भारत आएंगे पाकिस्तान क्रिकेटर?

Last Updated:July 11, 2026, 13:48 IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि बिग बैश लीग 2026-27 का ओपनिंग मैच भारत में खेला जाएगा. इस ओपनिंग मुकाबले का आयोजन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा. ऐसा सवाल ये है कि बीबीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी यहां आएंगे या फिर नहीं.क्या बीबीएल का ओपनिंग मैच खेलने भारत आएंगे पाकिस्तान क्रिकेटर?Zoomबीबीएल का ओपनिंग मैच में भारत में

नई दिल्ली: बिग बैश लीग 2026-27 का ओपनिंग मैच भारत में आयोजित किया जाएगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई ने मिलकर ये ऐतिहासिक कदम उठाया है. मैच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसकी आधिकारिक घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया है. इस ऐलान के साथ ही फैंस के मन एक बड़ा सवाल भी उठ रहा होगा.

दरअसल, सवाल ये है कि बिग बैश लीग अगर भारत में आयोजित किया जाता है तो क्या इस लीग में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आएंगे. बीबीएल के पिछले सीजन में अलग-अलग टीमों से कुल 7 पाकिस्तानी क्रिकेटर मैदान पर उतरे थे. हालांकि, इन 7 में से अधिकतर पाकिस्तानी प्लेयर टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे थे.

क्या भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?

बीबीएल के पिछले सीजन में पाकिस्तान के बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ जैसे प्रीमियर प्लेयर ने अलग-अलग टीमों के लिए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. अच्छी बात ये है कि पिछले सीजन की चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं था, लेकिन उप विजेता सिडनी सिक्सर्स की टीम में बाबर आजम थे. बाबर आजम का टीम के लिए प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था.

ऐसे में अगर आगामी का ओपनिंग पर्थ और सिडनी के बीच होता है तो फिर क्या बाबर आजम को भारत आने दिया जाएगा. हालांकि, ये इस बात पर भी निर्भर करता है कि सिडनी की टीम बाबर को रिटेन करती है या नहीं. हालांकि, जिस उद्देश्य के लिए बीबीएल को भारत में लाया जा रहा है उसको ध्यान में रखते हुए बाबर टीम बने रह सकते हैं. क्योंकि भारतीय फैंस भी पाकिस्तानी प्लेयर को बीबीएल में खेलते हुए देखना चाहेंगे.

क्या सरकार से मिलेगी मंजूरी?

बीबीएल में पाकिस्तानी प्लेयर के लिए अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई में सहमति बन भी जाती तो अंतिम फैसला सरकार लेगी. बिना सरकार के अनुमति से कोई पाकिस्तानी प्लेयर यहां नहीं आ सकता है, लेकिन इसकी बहुत कम संभावना है कि भारत सरकार कोई अड़चन पैदा करेगी. क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया की राजनैतिक संबंध अच्छे हैं. ऐसे में किसी प्लेयर के लिए दोनों सरकार आमने-सामने नहीं आना होना चाहेगी. वहीं, इससे भी आईसीसी इवेंट के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत आज चुके हैं. ऐसे में ये पूरा मामला अब काफी रोचक हो गया है.

बीबीएल 2025-2026 में खेले वाले पाकिस्तानी

शाहीन शाह अफरीदी (ब्रिस्बेन हीट)हारिस रऊफ (मेलबर्न स्टार्स)मोहम्मद रिजवान (मेलबर्न रेनेगेड्स)बाबर आजम (सिडनी सिक्सर्स)शादाब खान (सिडनी थंडर)

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj