Rajasthan

आऊवा स्कूल में छत गिरते ही कलेक्टर का सुपर एक्शन, पूरे जिले के जर्जर स्कूल भवनों का होगा सर्वे

Last Updated:July 12, 2026, 14:52 IST

Pali school roof collapse case: पाली के आऊवा गाँव में सरकारी स्कूल की छत गिरने के बाद कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने पूरे जिले के स्कूलों का सर्वे करने के आदेश दिए हैं. जांच के बाद आऊवा स्कूल के 11 जर्जर कमरों को सील कर उन्हें ध्वस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है. इसके अलावा गर्ल्स स्कूल के भी 10 कमरे असुरक्षित पाए गए हैं. कमरों को बंद किए जाने से स्कूलों में जगह की कमी हो गई है और छात्र एक ही कमरे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Pali: पाली जिले के आऊवा गाँव में स्थित एक सरकारी स्कूल में रात के समय अचानक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई. गनीमत यह रही कि हादसा रात में हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई. सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुँचा, तब इस घटना का पता चला. मलबे के नीचे स्कूल का पुराना रिकॉर्ड और किताबें दब गईं. मासूम बच्चों की जिंदगी से जुड़े इस गंभीर मामले ने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है.

पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने इस हादसे को बेहद गंभीरता से लेते हुए पूरे जिले की सरकारी स्कूलों का तुरंत नए सिरे से व्यापक सर्वे कराने के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं. कलेक्टर के इस सख्त एक्शन के बाद मारवाड़ जंक्शन एसडीएम ने आनन-फानन में ब्लॉक स्तर पर जांच टीमें गठित कर फील्ड में उतार दी हैं. टीमों को सभी स्कूल भवनों का बारीकी से निरीक्षण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.

11 असुरक्षित कमरे सील, तीसरी बार गिरा स्कूल का हिस्साहादसे की सूचना पर एसडीएम महावीरसिंह जोधा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (CDEO) राहुलसिंह राजपुरोहित और पीडब्ल्यूडी (PWD) की सहायक अभियंता नूतन गहलोत सहित आला अधिकारी मौके पर पहुँचे. स्कूल के कुल 27 कमरों का मुआयना करने पर 11 कमरे बेहद जर्जर और असुरक्षित पाए गए, जिन्हें तुरंत सील कर दिया गया.

हैरानी की बात: इस स्कूल में यह तीसरी बार है जब कोई हिस्सा गिरा है. पिछले साल भी 5 कमरे बंद किए गए थे. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामलाल प्रजापत ने बताया कि अब इन जर्जर कमरों को पूरी तरह से जमींदोज (ध्वस्त) करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा रहा है.

गर्ल्स स्कूल और कॉलेज भवनों में भी डराने वाली तस्वीरेंकलेक्टर के आदेश पर मारवाड़ जंक्शन नगरपालिका के ईओ (EO) विक्रम सिंह राठौड़ ने भी शहरी क्षेत्र के स्कूलों और सरकारी कॉलेज का औचक निरीक्षण किया. जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए:

गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल: यहाँ कुल 17 कमरों में से 10 कमरों की छतें और एक बड़ा हॉल पूरी तरह जर्जर मिले, जहाँ बारिश में पानी टपकता है.
कॉलेज व अन्य स्कूल: यहाँ भी 5 कमरे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए.

एक ही कमरे में तीन कक्षाएं, पढ़ाई पर संकटप्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जर्जर कमरों पर ताले तो लटका दिए गए हैं, लेकिन इससे स्कूलों में जगह का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कई स्कूलों में कमरे बंद होने के कारण विद्यार्थियों को बिना सही व्यवस्था के एक ही कमरे में ठूंस-ठूंस कर बैठना पड़ रहा है. एक साथ कई कक्षाओं के बच्चों को बैठाने से पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है, जिससे अब अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Pali,Pali,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj