Health

sharp jawline exercise: शार्प जॉलाइन के लिए 4 वर्कआउट

Last Updated:August 05, 2026, 07:48 IST

Workouts For Neck Fat: जॉलाइन और नेकलाइन के आसपास फैट का जमाव कम करने के लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं. यहां हम आपको कुछ ऐसे वर्कआउट के बारे में बता रहे हैं, जो आसान हैं, और इन्हें आप बिस्तर या अपनी कंफर्टेबल चेयर पर बैठकर भी आसानी से कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

जॉलाइन-नेकलाइन में भरा है फैट? गर्दन को टोंड करने के लिए 4 वर्कआउटZoom

उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें गर्दन की त्वचा का ढीलापन और गर्दन पर पड़ने वाली लाइन्स भी शामिल हैं. आजकल लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करने की वजह से भी गर्दन पर लाइन्स नजर आने लगती है, इन्हें “टेक नेक लाइन्स” भी कहा जाता है. इसके अलावा, खराब पोस्चर और शरीर में कोलेजन की कमी भी इन रेखाओं और ढीली त्वचा के लिए जिम्मेदार हो सकती है.

हालांकि इन्हें पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं है, लेकिन कुछ आसान एक्सरसाइज गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और त्वचा को अधिक टोंड दिखाने में मदद कर सकती हैं. यहां इस लेख में आप ऐसी ही कुछ एक्सरसाइज के बारे में जानेंगे.

चिन लिफ्ट (Chin Lift)इस एक्सरसाइज में सिर को धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकाएं और ठुड्डी को छत की ओर उठाने की कोशिश करें. ध्यान रखें कि गर्दन पर अधिक दबाव न पड़े. यह व्यायाम गर्दन के सामने की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और जबड़े तथा नेकलाइन के आसपास कसाव बनाए रखने में मदद कर सकता है. नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा अधिक चिकनी और टाइट दिखाई दे सकती है.

जॉलाइन पुश-फॉरवर्ड (Jawline Push-Forward)सीधी रीढ़ के साथ बैठें या खड़े रहें. अब निचले जबड़े को हल्का आगे की ओर करें और निचले होंठ को ऊपर उठाने की कोशिश करें. यह एक्सरसाइज गर्दन की गहरी मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है. इससे पोस्चर बेहतर हो सकता है और जॉलाइन ज्यादा साफ दिखाई दे सकती है.

नेक स्ट्रेच एंड होल्ड (Neck Stretch & Hold)सिर को धीरे-धीरे एक तरफ झुकाएं और दूसरी तरफ वाले हाथ को नीचे की ओर खींचें. गर्दन के विपरीत हिस्से में खिंचाव महसूस होना चाहिए. इस स्थिति में 20 से 30 सेकंड तक रहें. यह व्यायाम गर्दन में जमा तनाव को कम करने और लचीलापन बढ़ाने में मदद करता है. बेहतर रक्त संचार के कारण त्वचा अधिक रिलैक्स और स्वस्थ दिख सकती है.

टंग-टू-रूफ प्रेस (Tongue-to-Roof Press)अपनी जीभ को मुंह की ऊपरी सतह (तालू) से दबाएं और साथ ही ठुड्डी को हल्का ऊपर उठाएं. यह व्यायाम ठुड्डी के नीचे की मांसपेशियों को एक्टिव करता है और डबल चिन के फैट को कम दिखाने में मदद कर सकता है. नियमित अभ्यास से गर्दन अधिक टोंड और सुडौल दिखाई दे सकती है.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 07:48 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj