Entertainment

CBFC को भा गई ‘बंटवारा 1947’, बिना एक भी कट के पास हुई सनी देओल की फिल्म, मिला ये सर्टिफिकेट

Last Updated:August 05, 2026, 22:42 IST

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को सीबीएफसी ने बिना किसी कट के पास कर दिया है. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है. निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया कि U/A सर्टिफिकेट के लिए कई कट लगाने पड़ते, इसलिए मेकर्स ने बिना बदलाव के A सर्टिफिकेट देकर पास करना ठीक समझा.

ख़बरें फटाफट

CBFC को भा गई 'बंटवारा 1947', बिना एक भी कट के पास हुई सनी देओल की फिल्मZoom सनी देओल की फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट

नई दिल्ली. सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सीबीएफसी को इतनी भा गई कि उन्होंने फिल्म में कोई कट नहीं लगाया. इससे मेकर्स को रिलीज से पहले बड़ी राहत मिल गई है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है.

राजकुमार संतोषी की इसफिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है.फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म के निर्देश ने बताया कि उन्होंने खुद ‘A’ सर्टिफिकेट की मांग नहीं की थी.

राजकुमार संतोषी ने किया खुलासा

राजकुमार संतोषी ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी फिल्म को लेकर बड़ी बात कही है. उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को CBFC ने बिना किसी कट के पास किया है. इसके बारे में जब राजकुमार संतोषी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इसके किसी भी फ्रेम या डायलॉग में बदलाव नहीं करना चाहता था. लेकिन U/A सर्टिफिकेट देने के लिए कुछ हिस्सों को हटाना पड़ता. ऐसे में फिल्म की मूल कहानी और प्रभाव को बनाए रखने के लिए मेकर्स ने ‘A’ सर्टिफिकेट स्वीकार कर लिया.

मैं कोई टीचर नहीं

राजकुमार संतोषी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि मैं कोई टीचर नहीं हूं, जो अपनी फिल्म के जरिए किसी को मैसेज दूं. न ही ये फिल्म किसी को कोई मेसेज देने के लिए बनाई जा रही है.फिल्म लोगों को एंटरटेन करने के लिए बनाई जा रही है.फिल्म में कहीं कुछ ऐसा नहीं, जिसे हिंदू या मुस्लिम के नजरिए से देखा जाए. इसे इंसान के रूप में देख पाएंगे. उन्होंने बताया फिल्म का नाम लाहौर 1947 से बदलकर बंटवारा 1947 नहीं किया गया.

बता दें कि फिल्म को लेकर सनी देओल भी काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है. फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अभिमन्यु सिंह, करण देओल, अली फजल और विजयंत कोहली अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 05, 2026, 22:42 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj