National

West Bengal News: बंगाल में 325 भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक्‍शन, ममता की TMC वाला लगा आरोप, पार्टी ने थमाया नोटिस

होमताजा खबरदेश

पश्चिम बंगाल में 325 भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक्‍शन, ममता की TMC वाला लगा आरोप

Last Updated:August 09, 2026, 08:17 IST

West Bengal BJP News: पार्टी नेताओं पर बीजेपी के इस कदम को संगठन के भीतर अनुशासन कायम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. सत्ता में आने के बाद बीजेपी के सामने अब सिर्फ सरकार चलाने की चुनौती नहीं है, बल्कि अपने संगठन को भी उन आरोपों से दूर रखने की चुनौती है, जिनके खिलाफ वह लंबे समय से टीएमसी को घेरती रही है.Amazon Prime DayTop Deals Insideपश्चिम बंगाल में 325 भाजपा कार्यकर्ताओं पर एक्‍शन, ममता की TMC वाला लगा आरोपZoom

West Bengal BJP News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सत्ता में आने के महज तीन महीने बाद ही बीजेपी के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है. पार्टी के भीतर ही कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगने लगे हैं. दिलचस्प बात यह है कि जिन आरोपों को बीजेपी लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ अपने राजनीतिक अभियान का हिस्सा बनाती रही, अब वही आरोप उसके अपने संगठन से जुड़े लोगों पर लग रहे हैं.

मामले को गंभीरता से लेते हुए बंगाल बीजेपी ने राज्य के अलग-अलग जिलों में करीब 25 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया है. इसके अलावा 300 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इन पर कथित तौर पर जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.

एक सीनियर BJP लीडर ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा, “यह (एक्सटॉर्शन) सच में एक प्रॉब्लम है. इसमें दो बातें हैं. एक, हमारे अपने नेताओं और वर्कर्स का एक ग्रुप इसमें शामिल है. और, दूसरा, कई TMC वर्कर्स इनफॉर्मल तरीके से हमारी पार्टी में शामिल हो गए हैं और ऐसी एक्टिविटीज जारी रखे हुए हैं.” उन्होंने आगे कहा, “सस्पेंशन और शो-कॉज नोटिस के अलावा, हमने डिस्ट्रिक्ट लीडर्स को इन एक्टिविटीज को रोकने के लिए सख्त वॉर्निंग दी है. हमारे पास एक सख्त ऑर्गेनाइजेशनल कोड और आइडियोलॉजी है. जो कोई भी इसे तोड़ेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा.”

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ेंLocation :

Kolkata,West Bengal

First Published :

August 09, 2026, 08:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj