Entertainment

‘तुम हीरो जैसे नहीं लग रहे’, गोविंदा ने जब सलमान खान को दी खास सलाह, सच हुई थी ‘हीरो नं. 1’ की भविष्यवाणी

Last Updated:August 10, 2026, 06:09 IST

फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान खान अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. उस वक्त उनके को-स्टार गोविंदा ने न सिर्फ उन्हें सहारा दिया, बल्कि खुद पर ध्यान देने की अहम सलाह भी दी थी. हाल ही में एक बातचीत में गोविंदा ने खुलासा किया कि उन्होंने उदास दिख रहे सलमान से साफ कह दिया था कि तुम अभी हीरो जैसे नहीं लग रहे. इसके बाद सलमान खान ने खुद पर काम शुरू किया था.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideगोविंदा ने जब सलमान खान को दी खास सलाह, सच हुई थी 'हीरो नं. 1' की भविष्यवाणीZoomगोविंदा ने पार्टनर की शूटिंग से पहले का किस्सा बताया.

नई दिल्ली. गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार थे. उनकी लगभग हर मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थी. साल 2007 में गोविंदा की फिल्म ‘पार्टनर’ रिलीज हुई थी. इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया था. अब गोविंदा ने शूटिंग से पहले का एक किस्सा बताया. एक्टर ने खुलासा किया कि सलमान अपनी जिंदगी के एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे और काफी उदास रहने लगे थे.

गोविंदा के मुताबिक, सलमान भावनात्मक रूप से टूट चुके थे और खुद में ही सिमट कर रह गए थे. ऐसे में उन्होंने सलमान को अपने दुखों से बाहर निकलने और खुद पर ध्यान देने की सलाह दी, साथ ही उन्हें वर्कआउट शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया था. एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने उस पल को याद करते हुए कहा, ‘उस वक्त सलमान काफी तकलीफ और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे. जब कोई इंसान अंदर से परेशान होता है- चाहे वो प्यार में मिला दर्द हो, टूटी उम्मीदें हों या किसी से रखी अपेक्षाएं तो उस दर्द का इलाज कोई दूसरा नहीं कर सकता.’

सलमान खान से क्या बोले थे गोविंदा?

एक्टर ने आगे बताया, ‘सलमान खान एकदम अकेले पड़ने लगे थे. मुझे लगा कि मुझे उन्हें थोड़ा सहज करना चाहिए, इसलिए हम साथ बैठे और साथ में ड्रिंक की. ड्रिंक करते-करते मैंने सलमान से कहा कि सलमान, तुमने बाहर बहुत देख लिया, अब जरा अपने अंदर देखो.’ गोविंदा ने बताया, ‘उस वक्त मेरा वजन करीब 114 किलो था और मैं राजनीति छोड़कर वापस लौटा ही था. मैंने सलमान से कहा कि जब तक मैं वजन कम करूंगा, तब तक तो मैं कैरेक्टर रोल करने लगूंगा. ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में तो मैं वैसे भी कॉमेडी कर ही रहा हूं. तुम इस फिल्म के असली हीरो हो, लेकिन अभी हीरो जैसे लग ही नहीं रहे. तुम्हारे चेहरे पर उदासी और मायूसी दिखती है, इससे बाहर निकलो.’

गोविंदा ने सलमान खान को दी थी ये सलाह

इस पर जब सलमान ने पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए, तो गोविंदा ने उन्हें रोजाना दो से तीन घंटे वर्कआउट करने की सलाह दी. उन्होंने बताया, ‘दिन में दो-तीन घंटे वर्कआउट करो. धर्मेंद्र जी को देखो. उनके बाद अगर किसी को भगवान ने खूबसूरत चेहरा, गजब की पर्सनैलिटी और ऐसा परिवार दिया है, तो वो तुम हो. तुम इकलौते ऐसे एक्टर हो, जिसे देखते ही लोग देखते ही बोलते हैं कि क्या हसीन हीरो हैं.’

सच हुई गोविंदा की भविष्यवाणी
सलमान खान ने गोविंदा की इस बात को गंभीरता से लिया और खुद पर मेहनत शुरू की. गोविंदा का कहना है कि उन्होंने उस वक्त सलमान से कहा था कि वह अगले 10 सालों तक बॉलीवुड पर राज करेंगे और उनकी यह भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई.

सुपरहिट साबित हुई थी ‘पार्टनर’

बताते चलें कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘पार्टनर’ में सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया था. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कैटरीना कैफ और लारा दत्ता भी लीड किरदारों मे थे. ‘पार्टनर’ उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी. इससे गोविंदा का करियर भी चल पड़ा था.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 10, 2026, 06:09 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj