धौलपुर में खतरे के निशान से 2.73 मीटर नीचे आई चंबल नदी, घटने लगा जलस्तर; लोगों को राहत

Last Updated:August 13, 2026, 10:34 IST
Dholpur Chambal Update: धौलपुर में उफान पर आई चंबल नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है. कोटा के नवनेरा बैराज से 4.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बुधवार शाम जलस्तर 130.15 मीटर तक पहुंच गया था, जो गुरुवार सुबह घटकर 128.60 मीटर हो गया है. नदी खतरे के निशान (130.79 मीटर) से 2.73 मीटर नीचे बह रही है. प्रशासन के अनुसार किसी गांव के प्रभावित होने की आशंका नहीं है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है.
ख़बरें फटाफट
Dholpur News: चंबल नदी का जलस्तर घटा, 130.15 से नीचे आया; प्रशासन ने ली राहत की सांस
Report By Harveer/Dholpur: राजस्थान के धौलपुर जिले से होकर गुजर रही चंबल नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. कोटा बैराज और कोटा संभाग के नवनेरा बैराज से छोड़े गए भारी मात्रा में पानी के बाद उफान पर आई चंबल नदी का जलस्तर अब तेजी से घटने लगा है. वर्तमान में चंबल नदी खतरे के निशान से करीब 2.73 मीटर नीचे बह रही है.
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नवनेरा बैराज से चंबल नदी में करीब 4.15 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था. भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार शाम को धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर उछाल मारकर 130.15 मीटर के स्तर तक पहुंच गया था. इसके चलते नदी तटीय इलाकों और निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा मंडराने लगा था. हालांकि, गुरुवार सुबह जलस्तर घटकर 128.60 मीटर दर्ज किया गया है. धौलपुर में चंबल नदी का खतरे का निशान 130.79 मीटर निर्धारित है.
जिला प्रशासन की स्थिति पर पैनी नजर, राहत की सांसचंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने के बाद प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है. जिला प्रशासन के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों में जिले के किसी भी गांव या बस्ती के बाढ़ से प्रभावित होने की संभावना नहीं है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सिंचाई व आपदा प्रबंधन विभाग की टीम जलस्तर की पल-पल की निगरानी कर रही है.
आमजन और पशुपालकों से नदी से दूर रहने की अपीलभले ही जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चेतावनी जारी रखी है. जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा के लिहाज से चंबल नदी के किनारे और तटीय इलाकों में जाने से बचें. साथ ही पशुपालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मवेशियों और पशुधन को भी नदी के आसपास के क्षेत्रों से दूर सुरक्षित स्थानों पर ही रखें.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 13, 2026, 10:34 IST



