Entertainment

दोस्ती पर बनी अमिताभ बच्चन की 4 नायाब फिल्में, 3 कहलाईं ब्लॉकबस्टर, धर्मेंद्र-शत्रुघ्न सिन्हा संग निभाई थी यारी

Last Updated:August 13, 2026, 19:15 IST

अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. उन्होंने दोस्ती पर भी कई फिल्मों में काम किया. उनके लिए ये यारी खूब लकी रही और बॉक्स ऑफिस पर दबाकर कमाई हुई.

साल 1969 में फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ फिल्म से अमिताभ बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत की. बस तब से आजतक वह रूके नहीं हैं. हिट हों, ब्लॉकबस्टर हों या फ्लॉप, लेकिन वह लगातार सिनेमा जगत में बने हुए हैं. इन सालों में उन्होंने रोमांस से लेकर एक्शन और सोशल इशु से जुड़े कई मुद्दों पर फिल्में की हैं.

‘दीवार’, ‘शोले’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘कभी कभी’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी 24 घंटे काम करते हैं. छोटे पर्दे की बात हो या बड़े पर्दे की, वह हर प्रोजेक्ट पर जी जान लगाते हैं. यही वजह है कि उन्होंने करियर में अभिनय के अलावा निर्माता, गायक और टेलीविजन होस्ट के तौर पर भी काम किया और अमिट छाप छोड़ी है.

इसी तरह वह यारी मतलब दोस्ती पर भी कई तरह की फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी दोस्ती पर बनी फिल्में लोगों को पसंद भी आई. किसी में वह धर्मेंद्र के साथ नजर आए तो किसी में अमजद खान के साथ. चलिए अमिताभ बच्चन की दोस्ती से जुड़ी फिल्मों के बारे में बताते हैं.

Add as Preferred Source on Google

इस लिस्ट में सबसे पहले आती है 8.1 आईएमडीबी रेटिंग वाली शोले. जिसमें अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती की मिसाल देखने को मिली थी. दोनों ने जय-वीरू का रोल प्ले किया और ये दोनों ही किरदार आइकॉनिक साबित हुए. आज भी अगर किसी को दोस्ती की मिसाल देनी होती है तो जय वीरू की जोड़ी कहते हैं. इसे रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया तो सलीम जावेद ने इसे लिखा. ये न सिर्फ हिट बल्कि आइकॉनिक फिल्म साबित हुई.

अब आते हैं अमिताभ बच्चन की खूबसूरत फिल्म याराना पर. साल 1981 में आई याराना एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा थी जिसमें अमजद खान और अमिताभ की दोस्ती देखने को मिली. फिल्म में कादर खान, तनुजा, रंजीत, नीतू कपूर ने भी काम किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी जिसमें किशन और विशन की दोस्ती पर्दे पर दिखाई गई थी.

यश जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म दोस्ताना भी इस लिस्ट में आती है. साल 1980 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी देखने को मिली थी. एक ने विजय तो एक ने रवि का किरदार निभाया था. बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म में जीनत अमान से लेकर अमरीश पुरी भी नजर आए.

80s ही नहीं, अमिताभ बच्चन ने तो दोस्ती पर इस जमाने की फिल्म भी की है. दरअसल साल 2022 में उन्होंने सूरज बड़जात्या की ऊंचाई फिल्म में काम किया जहां अनुपम खेर और बोमन ईरानी उनके पक्के दोस्त के रोल में नजर आए. ये फिल्म दिखाती है कि कैसे कुछ ख्वाबों को किसी भी उम्र में पूरा किया जा सकता है. बॉक्स ऑफिस पर ये सेमी हिट रही थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 13, 2026, 19:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj