धौलपुर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घेवर से लेकर बर्फी-मावा तक जांच के घेरे में, साफ-सफाई पर भी नोटिस

Last Updated:August 13, 2026, 18:55 IST
Dholpur Food Department Raid: धौलपुर में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई. बीकानेर मिष्ठान भंडार से घेवर और कुकिंग ऑयल के नमूने लिए गए. मोर मुकुट मिष्ठान भंडार से पनीर और यूज्ड कुकिंग ऑयल के सैंपल लिए गए, जबकि जोधपुर मिष्ठान भंडार से बर्फी और मावा मिठाई के नमूने लिए गए. सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा. निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई का स्तर असंतोषजनक मिला.
ख़बरें फटाफट
मिठाई खरीदने से पहले सावधान, धौलपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी
धौलपुर: धौलपुर जिले में त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है. लोगों को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अपना जांच अभियान तेज कर दिया है. इस कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. धर्मसिंह मीणा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडारों और खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक छापामार कार्रवाई की. इस अचानक हुई कार्रवाई से मिलावटखोरों और नियम विरुद्ध काम करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया.
छापेमारी अभियान के दौरान सीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा की अगुवाई में टीम ने शहर की नामचीन दुकानों का निरीक्षण किया और वहां बिकने वाली मिठाइयों तथा प्रयुक्त खाद्य तेलों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने एकत्र किए. कार्रवाई के दौरान बीकानेर मिष्ठान भंडार से घेवर और कुकिंग ऑयल का सैंपल लिया गया. वहीं मोर मुकुट मिष्ठान भंडार से पनीर और बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे कुकिंग ऑयल के नमूने लिए गए. इसके अलावा जोधपुर मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई करते हुए मावा से बनी बर्फी और मावा मिठाई के सैंपल सील किए गए.
जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए नमूनेखाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बताया कि मौके से एकत्र किए गए सभी खाद्य नमूनों को पूरी सतर्कता और नियमानुसार सील कर जांच के लिए राज्य स्तरीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी भी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी मानकों में कमी पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं और प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
गंदगी मिलने पर सख्त तेवर, धारा 32 के तहत थमाए गए नोटिसछापेमारी के दौरान टीम ने न केवल खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, बल्कि दुकानों की रसोई, निर्माण स्थल और भंडारण क्षेत्र की साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया. कुछ प्रमुख प्रतिष्ठानों पर साफ-सफाई का स्तर असंतोषजनक और मानकों के विपरीत पाया. स्वच्छता में पाई गई इस गंभीर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ ने संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं.
मिलावट पाई गई तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी- सीएमएचओसीएमएचओ डॉ. धर्मसिंह मीणा ने साफ बताया कि त्यौहारी सीजन में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. उन्होंने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बासी, दूषित या रसायनयुक्त मिठाइयां बेचने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 13, 2026, 18:55 IST



