IND vs SL: राहुल के कड़क शॉट पर चोटिल स्टार बल्लेबाज, हेलमेट पर लगी गेंद और छोड़ना पड़ा मैदान, टेंशन में टीम

होमखेलक्रिकेट
राहुल के कड़क शॉट पर स्टार बैटर चोटिल, हेलमेट पर लगी गेंद और छोड़ना पड़ा मैदान
Last Updated:August 15, 2026, 15:02 IST
Nishan Madushka injured on KL Rahul sweep shot: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन उस समय मैदान पर टेंशन का माहौल बन गया, जब श्रीलंकाई बल्लेबाज निशान मदुश्का के हेलमेट पर तेज गेंद जा लगी. मदुश्का शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे और केएल राहुल के स्वीप शॉट की सीधी चपेट में आ गए. इसके बाद मदुश्का को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा.केएल राहुल के स्वीप शॉट पर श्रीलंकाई खिलाड़ी चोटिल.
नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन एक टेंशन का पल देखने को मिला. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल ने एक कड़क स्वीप शॉट खेला और गेंद सीधे शॉर्ट लेग पर खड़े श्रीलंकाई फील्डर निशान मदुश्का के हेलमेट के बीचों-बीच जा लगी. गेंद लगते ही श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर असहज नजर आए और तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा. स्थिति ऐसी बन गई कि उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा, इससे श्रीलंकाई खेमा टेंशन में आ गया.
राहुल के जोरदार स्वीप पर चोटिल मदुश्कायह घटना प्रभात जयसूर्या के ओवर में हुई. राहुल ने गेंद को पढ़ते हुए घुटने के बल बैठकर शानदार स्वीप शॉट खेला. शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे मदुश्का गेंद की सीधी लाइन में आ गए. मदुश्का ने जैसे ही गेंद को अपनी ओर आते देखा, उन्होंने बचने के लिए सिर नीचे कर लिया, लेकिन गेंद इतनी तेजी से आई कि वह पूरी तरह उससे बच नहीं सके. गेंद उनके हेलमेट के ठीक बीच में जा लगी और इसके बाद फाइन लेग की दिशा में चली गई.
गेंद लगने के बाद राहुल खुद भी काफी चिंतित नजर आए. वह शुरुआत में रन लेने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन यशस्वी जायसवाल तब तक आधी पिच पार कर चुके थे. ऐसे में राहुल को रन पूरा करना पड़ा. रन पूरा होते ही राहुल सीधे मदुश्का के पास पहुंचे और उनका हाल जाना. इस दौरान श्रीलंकाई टीम के खिलाड़ी भी उनके आसपास नजर आए.
फिजियो ने की जांच के बाद मैदान से बाहर गएगेंद हेलमेट पर लगने के बाद श्रीलंकाई टीम के फिजियो ने मदुश्का की जांच की. उनके कन्कशन से जुड़े टेस्ट भी किए गए. इसके बाद उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए मैदान से बाहर ले जाया गया. फिलहाल श्रीलंका क्रिकेट की ओर से मदुश्का की चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है. ऐसे में उनकी स्थिति पर आगे की जानकारी का इंतजार है.
पहले सेशन में भारत ने बनाए 101 रनकेएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए. लंच के समय सलामी बल्लेबाज राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 16 ओवरों में 54 रन जोड़ लिए थे. अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था. जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा. दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए. इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 15, 2026, 15:02 IST



