Periods Workout : पीरियड्स में जिम जाना सही या गलत? गाजियाबाद की ट्रेनर मिलन चपराना ने बताया सीक्रेट

Last Updated:August 18, 2026, 15:40 IST
Periods time workout tips : महिलाओं के बीच जिम का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है. ज्यादातर महिलाएं घर पर ही वर्कआउट करती हैं. ऐसी महिलाओं के सामने अक्सर से सवाल रहता है कि क्या पीरियड्स के दौरान जिम करना सही है. लोकल 18 ने इस बारे में गाजियाबाद की जिम ट्रेनर मिलन चपराना से बात की. वे बताती हैं कि पीरियड्स शुरू होते ही ज्यादातर महिलाएं लड़कियां जिम जाना और वर्कआउट करना बंद कर देती हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो 20 से 30 मिनट का हल्का से मध्यम वर्कआउट कर सकते हैं. आपका शरीर एक्सरसाइज के दौरान कैसा रिस्पांस कर रहा है, ये समझना जरूरी है.
गाजियाबाद. पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाएं और लड़कियां जिम जाना बंद कर देती हैं. उन्हें लगता है कि इन दिनों एक्सरसाइज करने से कमजोरी और दर्द बढ़ सकता है, लेकिन हर महिला के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं है. अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो पीरियड्स के दौरान भी वर्कआउट किया जा सकता है. जरूरत सिर्फ इतनी है कि इन दिनों शरीर पर ज्यादा दबाव डालने के बजाय उसकी क्षमता के हिसाब से एक्सरसाइज की जाए, खासतौर पर पहले और दूसरे दिन जब कई महिलाओं को क्रैंप, कमजोरी और सुस्ती महसूस होती है तब शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
हाई इंटेंसिटी वर्कआउट से बचें
गाजियाबाद के TRAP GOD ARENA जिम की ट्रेनर मिलन चपराना लोकल 18 से बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान जिम पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं है. पीरियड्स के दौरान अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो करीब 20 से 30 मिनट का हल्का से मध्यम वर्कआउट किया जा सकता है. सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आपका शरीर एक्सरसाइज के दौरान कैसा रिस्पांस कर रहा है. अगर ज्यादा दर्द, कमजोरी या चक्कर नहीं आ रहे हैं तो वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और हल्की वेट एक्सरसाइज की जा सकती है. हालांकि इन दिनों हैवी वेट लिफ्टिंग और बहुत ज्यादा हाई इंटेंसिटी वर्कआउट से बचना चाहिए. सामान्य दिनों में जितनी स्ट्रेंथ से वेट उठाते हैं, इन दिनों उसका करीब 60 से 70 प्रतिशत वजन रखा जा सकता है. चेस्ट, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जैसी अपर बॉडी एक्सरसाइज की जा सकती हैं, जबकि परेशानी होने पर लोअर बॉडी की एक्सरसाइज को कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है.
इतना पानी पीना जरूरी
ट्रेनर मिलन चपराना ने बताया कि पीरियड्स के दौरान खानपान का भी खास ध्यान रखना चाहिए. शरीर को एनर्जी देने के लिए डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और अच्छे फैट को शामिल करना चाहिए. घर का बना पौष्टिक खाना लेना बेहतर है और बाहर के खाने, ज्यादा तला-भुना खाना और जंक फूड से बचना चाहिए. इन दिनों शरीर को पर्याप्त पानी देना भी जरूरी है. ट्रेनर के मुताबिक दिनभर में करीब तीन से चार लीटर पानी लिया जा सकता है लेकिन पानी की जरूरत व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और दिनचर्या के हिसाब से अलग हो सकती है. कमजोरी महसूस हो तो शरीर को पर्याप्त आराम और नींद भी देनी चाहिए.
तब डॉक्टर को दिखाना चाहिए
ट्रेनर मिलन चपराना जिम में इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह देती हैं. उन्होंने कहा कि स्टेरॉयड का इस्तेमाल पीरियड्स के दिनों में ही नहीं बल्कि सामान्य दिनों में भी नहीं करना चाहिए. जरूरत के मुताबिक प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. एक्सरसाइज सही तरीके और अपनी क्षमता के अनुसार की जाए तो पीरियड्स के दौरान भी शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि हर महिला का अनुभव अलग होता है, इसलिए ज्यादा दर्द, चक्कर, असामान्य कमजोरी या परेशानी होने पर वर्कआउट रोककर आराम करना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर है.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Ghaziabad,Uttar Pradesh
First Published :
August 18, 2026, 15:40 IST



