Sanwariya Seth | sanwariya 10 crore | श्रावण मास में सांवलिया सेठ के दरबार में सोने-चांदी की बरसात, भंडार से निकली 35.66 करोड़ की दानराशि

होमताजा खबरधर्म
सावन में सांवलिया सेठ के दरबार में सोने-चांदी की बरसात, भंडार से निकले करोड़ों
Last Updated:August 19, 2026, 21:38 IST
Sanwaliya Seth Ka Daan Patra : श्री सांवलिया सेठ मंदिर को श्रावण मास में 35.66 करोड़ रुपये दान में मिला. दानपेटी से कुल 133 किलो 653 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है. इसके अलावा 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना भी निकला है. इतनी बड़ी मात्रा में कीमती धातु प्राप्त होना श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
ख़बरें फटाफट
सांवलिया सेठ जी. चित्तौड़गढ़ जिले के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला. भगवान के दरबार में इस बार नकद दान के साथ बड़ी मात्रा में सोना-चांदी भी चढ़ाया गया. मंदिर में हुई भंडार गणना पूरी होने के बाद सामने आए आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया. भंडार और अन्य माध्यमों से मंदिर को कुल 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये की राशि प्राप्त हुई है. वहीं, भंडार से 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलो 653 ग्राम चांदी निकली है.
श्री सांवलिया सेठ मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि 11 अगस्त 2026 से शुरू हुई भंडार दानपेटी की गणना के छठे चरण के साथ बुधवार को गणना का काम पूरा हो गया. श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए पहुंचे और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान किया. इस दौरान कई भक्तों ने नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं भी भगवान को अर्पित कीं.
भंडार से निकली 133 किलो से ज्यादा चांदीभंडार गणना के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा सोने-चांदी की मात्रा को लेकर हो रही है. दानपेटी से कुल 133 किलो 653 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है. इसके अलावा 1 किलो 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना भी निकला है. इतनी बड़ी मात्रा में कीमती धातु प्राप्त होना श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. मंदिर में आने वाले भक्तों का कहना है कि सांवलिया सेठ के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है और इसी का असर दान में भी दिखाई देता है.
भंडार से मिले 27.89 करोड़ रुपयेमंदिर के भंडार की गणना में कुल 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई. इसके अलावा मनीऑर्डर, ऑनलाइन माध्यम और भेंट के जरिए मंदिर को 7 करोड़ 77 लाख 10 हजार 81 रुपये मिले. इन सभी माध्यमों से प्राप्त राशि को मिलाकर मंदिर की कुल दानराशि 35 करोड़ 66 लाख 64 हजार 428 रुपये पहुंच गई.
सोने और चांदी का चढ़ावाश्रावण मास में भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में उमड़ी आस्था और भंडार से निकले सोने-चांदी ने एक बार फिर मंदिर की प्रसिद्धि को सामने ला दिया है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से सोना-चांदी चढ़ाया जाना इस बार की भंडार गणना की सबसे खास बात रही. मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह दान श्रद्धालुओं की भगवान सांवलिया सेठ के प्रति गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाता है.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Udaipur,Rajasthan
First Published :
August 19, 2026, 21:38 IST



