National

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी की शिकायत पर क्या बोली दिल्ली पुलिस, थाने के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

होमताजा खबरदेश

Live: राहुल की शिकायत पर क्या बोली दिल्ली पुलिस, थाने के बाहर जमे कांग्रेसी

Last Updated:August 21, 2026, 15:45 IST

Rahul Gandhi Dharna Live: पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग थाने पहुंचे. उन्होंने छात्र की शिकायत पर FIR दर्ज करने की मांग की. कांग्रेस का आरोप है कि साहिल ने 14 अ…और पढ़ेंLive: राहुल की शिकायत पर क्या बोली दिल्ली पुलिस, थाने के बाहर जमे कांग्रेसीZoom

पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचब के साथ राहुल गांधी संसद मार्ग थाने पहुंचे.

Rahul Gandhi Protest Live: दिल्ली में शुक्रवार को पैलेट गन का मुद्दा अचानक सड़क पर उतर आया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंच गए. राहुल की मांग साफ थी, पैलेट गन से घायल होने की शिकायत पर FIR दर्ज की जाए. मामला सिर्फ थाने तक सीमित नहीं रहा. राहुल गांधी के पहुंचने के बाद बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. नारेबाजी शुरू हुई और माहौल गरमा गया. पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए और बैरिकेडिंग कर दी. इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनती दिखी. प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौके पर पहुंच गईं. यानी एक शिकायत ने देखते ही देखते बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन का रूप ले लिया. इस बीच राहुल गांधी की ओर से दी गई शिकायत को दिल्ली पुलिस ने रिसीव कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि हिंसा से जुड़ी सभी FIR और पूरा घटनाक्रम पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है और मामला अदालत की निगरानी में चल रहा है. इसमें पैलेट गन से जुड़ा मामला भी शामिल है.

राहुल गांधी इससे पहले भी पैलेट गन से घायल छात्र का मुद्दा उठा चुके हैं. अब वह खुद साहिल को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के पास पहुंचे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि साहिल ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उसे न तो आईओ नंबर मिला और न शिकायत की कोई रसीद दी गई. 17 अगस्त को भी ईमेल और फोन के जरिए शिकायत आगे बढ़ाई गई, लेकिन कांग्रेस के मुताबिक कोई कार्रवाई नहीं हुई. शुक्रवार को राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे. वहां FIR दर्ज नहीं होने के बाद वह संसद मार्ग थाने पहुंचे और DCP से मुलाकात की.

राहुल गांधी की मांग- दर्ज हो FIR

राहुल गांधी का कहना है कि साहिल को 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से चोट लगी थी. कांग्रेस के मुताबिक, 19 वर्षीय साहिल की शिकायत संज्ञेय अपराध से जुड़ी है. ऐसे में पुलिस को FIR दर्ज करनी चाहिए. राहुल गांधी इसी मांग को लेकर DCP कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस अब तक केस ऑफिसर और आईओ नंबर तक नहीं दे रही है.

राहुल गांधी और साहिल के संसद मार्ग थाने पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ बाहर जमा हो गई. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड के आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आए. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. हालात बिगड़ते देख थाने के गेट बंद कर दिए गए. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई नेता भी मौके पर पहुंच गए.

पहले मंदिर मार्ग थाना, फिर संसद मार्ग

साहिल लोचब के साथ राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे थे. वहां FIR दर्ज कराने की मांग पूरी नहीं होने के बाद दोनों संसद मार्ग थाने गए. यहां राहुल गांधी ने DCP से मुलाकात की. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के कारण विपक्ष के नेता को खुद पुलिस अधिकारी से जवाब मांगना पड़ा.

जुलाई प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

यह पूरा विवाद 20 जुलाई को हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा है. कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में साहिल को पैलेट गन से चोट लगी. राहुल गांधी ने 29 जुलाई को भी इस मुद्दे पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी. उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पैलेट गन चलाए जाने का आरोप लगाया था और इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए थे. सरकार और पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर अलग रुख सामने आया है.

शिकायत पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस का कहना है कि साहिल ने बाकायदा लिखित शिकायत दी है. पार्टी के मुताबिक, शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. अब राहुल गांधी के सीधे थाने पहुंचने से यह मामला राजनीतिक तौर पर और बड़ा हो गया है. कांग्रेस चाहती है कि पूरे घटनाक्रम की जांच हो और यह साफ किया जाए कि साहिल को चोट कैसे लगी और उसके लिए जिम्मेदार कौन है.

पढ़ें पूरा लाइव अपडेट्सRahul Gandhi Protest Live: ‘सुप्रीम कोर्ट मामले को देख रहा, फिर थाने के बाहर धरना क्यों?’

Rahul Gandhi Dharna Live: जेपी नड्डा ने कहा कि 20 जुलाई की घटना का सुप्रीम कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुका है और जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति भी बनाई गई है. उन्होंने सवाल किया कि जब देश की सर्वोच्च अदालत मामले को देख रही है तो राहुल गांधी पुलिस स्टेशन के बाहर बैठकर क्या साबित करना चाहते हैं. नड्डा ने कहा कि संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुंचने पर राहुल गांधी को बताया गया था कि 20 जुलाई से जुड़े सभी मामलों की दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच गहन जांच कर रही है और उनकी ओर से उठाए गए मुद्दे भी जांच टीम को भेज दिए गए हैं. इसके बावजूद धरने पर बैठना राहुल गांधी की जिद और हताशा को दिखाता है. नड्डा ने आरोप लगाया कि उनका मकसद न्याय या जांच सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि हंगामा खड़ा करना और कानून-व्यवस्था को चुनौती देना है.

Rahul Gandhi Dharna Live: सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति: नड्डा का राहुल गांधी पर हमला

Rahul Gandhi Protest Live: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन को लेकर उन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूरा देश एक बार फिर राहुल गांधी की ‘सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति’ देख रहा है. नड्डा के मुताबिक, राहुल गांधी का यह प्रदर्शन न छात्रों के लिए है और न न्याय की मांग के लिए, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और मीडिया में बने रहने की कोशिश का प्रतीक है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कैमरों के सामने यह ड्रामा कर सुर्खियों में रहना चाहते हैं.

Rahul Gandhi Protest Live: ‘ऊपर से आदेश’ का हवाला देकर शिकायत लेने से इनकार: साहिल के वकील का आरोप

Rahul Gandhi Dharna Live: पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचव के वकील ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी शिकायत शुरू में लेने से इनकार कर दिया था. वकील के मुताबिक, उन्होंने 14 अगस्त को अधिकारियों के सामने शिकायत दी थी. अधिकारियों ने शिकायत पढ़ने के बाद उसे वापस कर दिया. वकील का दावा है कि SHO ने फोन पर कहा कि ‘ऊपर से आदेश’ मिले हैं, इसलिए मामले को दर्ज नहीं किया जाएगा.

Rahul Gandhi Dharna Live: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Protest Live: BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी पर ‘अराजकता की राजनीति’ करने का आरोप लगाया. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने बिना अनुमति और बिना पहले से सूचना दिए थाने में धरना दिया. उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने राहुल गांधी को बताया है कि इस घटना को लेकर पहले ही FIR दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है.

Rahul Gandhi Protest Live: शिकायत रिसीव, मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में

Rahul Gandhi Dharna Live: दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की ओर से दी गई शिकायत को दिल्ली पुलिस ने रिसीव कर लिया है. सूत्रों ने बताया कि हिंसा से जुड़ी सभी FIR और पूरा घटनाक्रम पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में है और मामला अदालत की निगरानी में चल रहा है. इसमें पैलेट गन से जुड़ा मामला भी शामिल है.

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी का धरना, बोले- अपराध हुआ है, FIR दर्ज हो

Rahul Gandhi Protest Live: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचव के साथ दिल्ली के DCP ऑफिस पहुंचे. उन्होंने कहा कि साहिल की आंख को नुकसान पहुंचा है और उसके दिल के पास भी पैलेट फंसे हुए हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने भी माना है कि अपराध हुआ है, ऐसे में FIR दर्ज होनी चाहिए. उन्होंने साहिल की मां की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि वह यहां रो रही हैं. राहुल गांधी का आरोप है कि पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि ऊपर से FIR दर्ज नहीं करने के आदेश मिले हैं. उन्होंने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, प्रदर्शनकारी वहां से नहीं हटेंगे.

Rahul Gandhi Protest Live: अपराध हुआ है तो FIR क्यों नहीं?

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी ने पुलिस से सवाल किया कि जब अपराध हुआ है तो मामला दर्ज करने में देरी क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि घायल छात्र और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए. राहुल गांधी ने इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए और FIR दर्ज करने की मांग दोहराई. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ पुलिस कार्यालय के बाहर जुटी रही.

Rahul Gandhi Dharna Live: दिल्ली मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Protest Live: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस तरह के प्रदर्शनों के जरिए खुद और कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. सूद ने राहुल गांधी के प्रदर्शन को सुर्खियों में बने रहने की कवायद बताया. वहीं, राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से FIR दर्ज होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है.

Rahul Gandhi Protest Live: पैलेट गन मामले में जांच की मांग

Rahul Gandhi Dharna Live: कांग्रेस का कहना है कि साहिल को प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से चोट लगी और उसकी शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए. राहुल गांधी पहले भी इस मुद्दे को संसद में उठा चुके हैं और सरकार से सवाल कर चुके हैं कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था. अब वह FIR और जांच के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं.

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने के बाहर जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ता

Rahul Gandhi Protest Live: राहुल गांधी के धरने की खबर फैलते ही संसद मार्ग थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं और पुलिस ने थाने के आसपास बैरिकेडिंग कर रखी है. स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई नेता भी मौके पर पहुंच चुके हैं.

Rahul Gandhi Protest Live: DCP से मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और साहिल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. कांग्रेस का आरोप है कि साहिल की ओर से पहले भी लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई. पार्टी का कहना है कि शिकायत पर IO नंबर या उसकी प्राप्ति का स्पष्ट रिकॉर्ड भी नहीं दिया गया. इसी मुद्दे को लेकर राहुल गांधी अब पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं.

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी का धरना जारी, FIR की मांग पर अड़े

Rahul Gandhi Protest Live: राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं. उनके साथ पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोछब भी मौजूद हैं. राहुल गांधी की मांग है कि 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन के दौरान साहिल को लगी चोट के मामले में FIR दर्ज की जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो.

First Published :

August 21, 2026, 14:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj