Rajasthan

पानी में लगी आग तो हैरान रह गए स्टूडेंट्स; जोधपुर की यूनिवर्सिटी में अनोखा साइंस एक्सपेरिमेंट

Last Updated:August 21, 2026, 17:54 IST

Jodhpur News : जीत यूनिवर्सिटी के आरंभ कार्यक्रम में यूट्यूबर अमित शर्मा ने केमिकल एक्सपेरिमेंट से पानी में आग लगाई. उन्होंने विज्ञान को प्रयोगों से समझने पर जोर दिया. अमित ने बताया कि जब किसी वैज्ञानिक सिद्धांत को केवल पढ़ने के बजाय अपनी आंखों के सामने प्रयोग के रूप में देखा जाता है, तो उसे समझना और याद रखना दोनों आसान हो जाता है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. पानी में आग लग सकती है क्या? सुनने में यह सवाल भले ही हैरान करने वाला लगे, लेकिन जब साइंस को प्रयोग के जरिए समझाया जाए तो नामुमकिन लगने वाली चीज भी मुमकिन नजर आती है. कुछ ऐसा ही नजारा जीत यूनिवर्सिटी के पांच दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आरंभ में देखने को मिला.

मंच पर जब क्रेजी एक्सवाईजेड के नाम से मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अमित शर्मा ने केमिकल एक्सपेरिमेंट के जरिए पानी के माध्यम से आग जलाई तो स्टूडेंट्स रोमांचित हो उठे. अमित शर्मा ने इस प्रयोग के जरिए बताया कि विज्ञान सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि इसे प्रयोग और जिज्ञासा के साथ समझें तो यह बेहद रोचक हो सकता है.

केमिकल एक्सपेरिमेंट ने बांधा समांअमित शर्मा ने मंच पर पोटेशियम परमैंगनेट, ब्रेक ऑयल और ग्लिसरीन के इस्तेमाल से प्रयोग प्रस्तुत किया. प्रयोग के दौरान पानी के जरिए आग लगने का प्रदर्शन किया गया. पूरी सावधानी के साथ किए गए इस प्रयोग ने स्टूडेंट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अमित ने बताया कि जब किसी वैज्ञानिक सिद्धांत को केवल पढ़ने के बजाय अपनी आंखों के सामने प्रयोग के रूप में देखा जाता है, तो उसे समझना और याद रखना दोनों आसान हो जाता है. उन्होंने स्टूडेंट्स को विज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनने और हर चीज को सवाल पूछकर समझने की सलाह दी.

पैसे के लिए नहीं, पैशन के लिए आएं सोशल मीडिया परअमित शर्मा ने स्टूडेंट्स के साथ सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन को लेकर भी बातचीत की. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पैसा कमाने के उद्देश्य से आने के बजाय अपने पैशन को आगे बढ़ाने के लिए आना चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां ऑडियंस को केवल व्यूअर समझने के बजाय यह समझना जरूरी है कि वह क्या देखना चाहती है. अमित ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया को अपनी नॉलेज और अनुभव को लोगों तक पहुंचाने के एक प्लेटफॉर्म के रूप में चुना. उन्होंने स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ-साथ रोज नई स्किल्स सीखने और अपनी रुचि के क्षेत्र में लगातार काम करने के लिए प्रेरित किया.

पांच दिन में तैयार किया अमित का पोट्रेटकार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स की रचनात्मकता भी देखने को मिली. यशपाल ने पांच दिनों में तैयार किया गया अमित शर्मा का पोट्रेट उन्हें भेंट किया. पोट्रेट देखकर अमित ने स्टूडेंट की प्रतिभा की सराहना की. इससे पहले और कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स ने अमित के साथ बातचीत की और उनके कंटेंट क्रिएशन के सफर से जुड़े अनुभव भी जाने. इस मुलाकात ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम को मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी अवसर बना दिया.

कबीर गायन से सजी ‘आरंभ’ की शामओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत स्पिक मैके की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इसमें पद्मश्री कालूराम बामनिया ने कबीर गायन की सुमधुर प्रस्तुति दी. कबीर के भजनों और लोकधुनों ने माहौल को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग से भर दिया. विज्ञान के प्रयोग, कंटेंट क्रिएशन पर संवाद और कबीर गायन की प्रस्तुति ने ‘आरंभ’ कार्यक्रम को स्टूडेंट्स के लिए ज्ञान, मनोरंजन और संस्कृति के अनूठे संगम में बदल दिया.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

August 21, 2026, 17:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj