दौसा में जेल में भिड़े कैदी, ट्रेन में 14 साल की बच्ची की मौत, बालाजी में श्रद्धालु ने दम तोड़ा

Last Updated:August 22, 2026, 08:08 IST
Rajasthan News Live: दौसा में सावन के अंतिम दौर में नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं जिला जेल में कैदियों के बीच मारपीट में पांच बंदी घायल हो गए. दौसा में ट्रेन में 14 वर्षीय बालिका…और पढ़ें
सावन के अंतिम दौर में शिवालयों में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़
Rajasthan News Live: दौसा में सावन के अंतिम दौर में नीलकंठ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भक्त 365 सीढ़ियां चढ़कर भगवान नीलकंठ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं. वहीं दौसा जिला कारागार में कैदियों के बीच मारपीट हो गई. राजकुमार, मिनेश, कृष्णा, रामभजन और सुरेश मीणा घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जेल भेज दिया गया. इसी जिले में ट्रेन में 14 वर्षीय बालिका दीया की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. बालिका बिहार के आरा की रहने वाली थी.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 22, 2026, 08:07 IST



