ननद सबा पटौदी के बाद करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर कसा तंज, जवाब से फैंस लोटपोट- ‘हट ना बे’

Last Updated:August 22, 2026, 23:07 IST
एक्ट्रेस करीना कपूर की एक तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ी थीं. उस तस्वीर में उनका पेट फूला नजर आ रहा था. तब करीना कपूर की सेहत देखकर तमाम लोग उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाने लगे थे. हालांकि, करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने तमाम अफवाहों को खारिज कर दिया था. अब खुद करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने फूले हुए पेट की वजह भी बताई.
ख़बरें फटाफट
करीना का पोस्ट वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: करीना कपूर की निजी जिंदगी किसी-न-किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वे पहले से दो बच्चों की मां हैं, मगर वे बीते कुछ दिनों से अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के चलते ध्यान खींच रही हैं. एक्ट्रेस की ननद पहले ही अफवाहों पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. अब खुद करीना कपूर ने तमाम अटकलों पर अपना रिएक्शन दिया है. बेबो ने शनिवार 22 अगस्त को इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर पोस्ट किया, जिसे पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.
करीना कपूर ने स्टोरीज सेक्शन में एक मजेदार इंस्टाग्राम पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिसमें एक आदमी अपने फूले हुए पेट के साथ पोज देता नजर आ रहा है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हट ना बे’. करीना ने अपने अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए हंसने वाले और पिज्जा वाले इमोजी भी शेयर किए. उन्होंने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का गाना ‘चॉकलेट लाइम जूस’ भी जोड़ा, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनका निकला हुआ पेट खाने के प्रति उनके प्यार का ही नतीजा है.
(फोटो साभार: Instagram@kareenakapoorkhan)
फिल्म ‘दायरा’ में आएंगी नजर करीना से पहले उनकी ननद और सैफ की बहन सबा पटौदी ने अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया था कि विवादित तस्वीर, जिसमें बेबो को फूले हुए पेट के साथ देखा जा सकता है, एक खराब कैमरा एंगल का नतीजा थी. न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाते समय करीना कपूर के पति सैफ अली खान के साथ उनके तीसरे बच्चे की उम्मीद की अटकलें भी सामने आई थीं. उस समय करीना कपूर की एक इंस्टाग्राम स्टोरी को गलत समझा गया था. हालांकि, एक्ट्रेस ने बाद में इस बात पर सफाई देते हुए कहा था कि यह सब बस पिज्जा और वाइन का खेल था. काम की बात करें, तो करीना अगली बार मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी, जिसमें वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ दिखाई देंगी.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 22, 2026, 23:07 IST



