Rajasthan

Sawan Somwar Upay: धन की तंगी है या संतान सुख की चाहत? सावन के आखिरी सोमवार करें ये शिव उपाय

Last Updated:August 24, 2026, 08:20 IST

Sawan Somwar Upay: सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा और सिद्ध उपायों से धन लाभ व संतान सुख की प्राप्ति होती है. संतान बाधा दूर करने के लिए ठंडे मांड और शर्करा से शिवलिंग का अभिषेक करें. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए गन्ने या अनार के रस से अभिषेक और 108 गेहूं के दाने अर्पित करने का विधान है. समय की कमी होने पर साधक मन ही मन शिवजी की मानसिक पूजा कर भी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Sawan Somwar Upay: सनातन धर्म में सावन का पावन महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आराधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इस दौरान पड़ने वाले सोमवार के व्रत और पूजा-पाठ का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व होता है. पंडित योगेश शास्त्री के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार को यदि सही विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा की जाए और शास्त्रों में बताए गए विशेष उपाय अपनाए जाएं, तो जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

सावन के अंतिम सोमवार को प्रातः काल स्नान ध्यान के बाद सबसे पहले भगवान शिव को साष्टांग प्रणाम करें. इसके बाद शिवलिंग पर पवित्र गंगाजल अर्पित करें. फिर गाय के कच्चे दूध, दही, देसी घी, शहद और शर्करा (चीनी) को मिलाकर बनाए गए पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें. इसके पश्चात शिवलिंग पर भांग का लेपन करें और बेलपत्र, मदार के फूल, धतूरा, शमी पत्र तथा शमी के पुष्प श्रद्धापूर्वक अर्पित करें. मान्यता है कि इस विधि से पूजन करने पर घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

संतान प्राप्ति के लिए करें ‘तंडुलकम’ का खास उपाययदि किसी दंपति को संतान सुख प्राप्त करने में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हो, तो सावन के अंतिम सोमवार को तंडुलकम उपाय करने का विधान है. इसके लिए चावल के उबले हुए पानी (मांड) को अच्छी तरह ठंडा कर लें और उसमें थोड़ी सी शर्करा मिला लें. इसके बाद इस मिश्रण से महादेव का ध्यान करते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से संतान प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होती हैं.

धन लाभ और आर्थिक तंगी दूर करने के सिद्ध उपायव्यापार में वृद्धि और आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर गन्ने के रस या गुड़ मिले जल से अभिषेक करना अत्यंत फलदायी माना गया है. इसके अलावा, धन लाभ और मां लक्ष्मी की स्थायी कृपा प्राप्त करने के लिए ताजे अनार के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ माना जाता है.

कर्ज या दरिद्रता से परेशान लोग 108 साबुत (अखंडित) गेहूं के दाने लेकर एक-एक करके शिवलिंग पर अर्पित करें. इस दौरान निरंतर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ धनेश्वराय नमः’ मंत्रों का जाप करें. यह उपाय घर में बरकत और समृद्धि लाता है.

व्यस्तता के समय ऐसे करें ‘मानसिक पूजा’जो लोग अपनी नौकरी, व्यवसाय या किसी अन्य मजबूरी के कारण मंदिर जाने में असमर्थ हैं, वे मानसिक रूप से भगवान शिव का पूजन कर सकते हैं. इसके लिए किसी शांत स्थान पर बैठकर आंखें बंद करें और मन ही मन शिवलिंग की कल्पना करते हुए उन पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने का ध्यान करें. शास्त्रों में सच्चे मन से की गई मानसिक पूजा को भी उतना ही पुण्यदायी माना गया है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Kota,Kota,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 08:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj