बच्चे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, पति ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Last Updated:August 24, 2026, 11:38 IST
Bikaner PBM Hospital Death: बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में सरदारशहर निवासी प्रसूता अनुपमा मीणा की नॉर्मल डिलीवरी के बाद तबियत बिगड़ने से मौत हो गई. मृतका को 11 अगस्त को डॉ. कमलेश यादव की यूनिट में भर्ती कराया गया था. परिजनों ने सीनियर डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतका के पति आनंद मीणा ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराकर दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
Bikaner PBM Hospital: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, पति ने सीनियर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया
Bikaner: राजस्थान के बीकानेर स्थित पीबीएम (PBM) अस्पताल से चिकित्सा व्यवस्था और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है. अस्पताल में प्रसूति के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने सीनियर डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का सीधा आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चूरू जिले के सरदारशहर निवासी आनंद मीणा ने अपनी पत्नी अनुपमा मीणा को डिलीवरी के लिए 11 अगस्त को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. अनुपमा को अस्पताल की सीनियर डॉक्टर कमलेश यादव की यूनिट में भर्ती किया गया था. परिजनों के अनुसार, अस्पताल में अनुपमा ने एक स्वस्थ बच्चे को नॉर्मल डिलीवरी के जरिए जन्म दिया था. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन डिलीवरी के कुछ समय बाद ही अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी.
सीनियर डॉक्टरों पर अनुपस्थिति और लापरवाही के आरोपमृतका के पति आनंद मीणा का आरोप है कि तबियत बिगड़ने की सूचना देने के बावजूद मौके पर मौजूद रेजीडेंट और सीनियर डॉक्टरों ने मरीज की ओर उचित ध्यान नहीं दिया. परिजनों का कहना है कि गंभीर स्थिति होने के बावजूद इलाज में देरी की गई और सीनियर डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण अनुपमा की हालत बिगड़ती चली गई, जिसने अंततः दम तोड़ दिया. महिला की मौत के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया और अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.
पति ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांगघटना के बाद मृतका के पति आनंद मीणा ने स्थानीय पुलिस थाने में अस्पताल प्रशासन और संबंधित यूनिट के डॉक्टरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई शिकायत में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मेडिकल रिकॉर्ड्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 11:38 IST



