Rajasthan Jaggery Price Hike | राजस्थान में कड़वी हुई मिठास, ₹80 तक पहुंचे गुड़ के दाम

Last Updated:August 24, 2026, 13:38 IST
Rajasthan Jaggery Price Hike: राजस्थान में पिछले एक महीने के भीतर गुड़ की कीमतों में भारी उछाल आया है. अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और उदयपुर जैसे बड़े शहरों में गुड़ के दाम ₹80 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. कोटा, अलवर और भरतपुर में भी भाव ₹70 प्रति किलो तक चढ़ चुके हैं. हालांकि सीकर में मामूली गिरावट के साथ भाव ₹60 प्रति किलो दर्ज किए गए. एक महीने में ₹10 से ₹30 तक हुई इस बढ़ोतरी से आम जनता का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है.
ख़बरें फटाफट
राजस्थान में कड़वी हुई मिठास, ₹80 तक पहुंचे गुड़ के दाम
Jaipur: राजस्थान की आम जनता पर महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है. रसोई के बजट से लेकर चाय और पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने वाला गुड़ अब आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है. पिछले महज एक महीने के भीतर प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में गुड़ की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.
कई शहरों में तो गुड़ के दाम ₹30 प्रति किलो तक चढ़ गए हैं, जिससे मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की जेब पर सीधा असर पड़ा है. दुकानदारों और थोक व्यापारियों का कहना है कि आवक में कमी और मांग बढ़ने के कारण कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है.
जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ गुड़
अजमेर: महीने भर पहले जो गुड़ ₹60 प्रति किलो बिक रहा था, वह आज ₹80 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच चुका है.
जोधपुर: एक महीने पहले भाव ₹60 से ₹65 प्रति किलो थे. आज थोक में यह ₹75 और खुदरा बाजार में ₹80 प्रति किलो बिक रहा है.
उदयपुर: लेक सिटी में भी भाव आसमान छू रहे हैं. एक महीने पहले ₹60-65 बिकने वाला गुड़ अब थोक में ₹75 और रिटेल में ₹80 प्रति किलो है.
बीकानेर: एक महीने पहले ₹55 प्रति किलो मिलने वाला गुड़ आज ₹80 प्रति किलो के भाव से बिक रहा है.
जयपुर: राजधानी में एक महीने पहले भाव ₹55 से ₹60 थे, जो अब बढ़कर ₹75 से ₹80 प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं.
अलवर: एक महीने पहले ₹40 प्रति किलो बिकने वाला गुड़ अब थोक में ₹62 और रिटेल में ₹70 प्रति किलो पर आ गया है.
कोटा: हाड़ौती के कोटा शहर में एक महीने पहले भाव ₹46 थे, जो अब छलांग लगाकर सीधे ₹70 प्रति किलो हो गए हैं.
भरतपुर: एक महीने पहले ₹50 प्रति किलो मिलने वाला गुड़ आज ₹70 प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है.
सीकर: शेखावाटी के सीकर जिले में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. एक महीने पहले ₹70 बिकने वाला गुड़ आज ₹60 प्रति किलो पर आ गया है.
गुड़ के दामों में अचानक आई इस तेजी ने न केवल आम गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है, बल्कि स्थानीय हलवाइयों, चाय के स्टॉलों और खान-पान का व्यवसाय करने वाले छोटे व्यापारियों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 13:38 IST



